Advertisement

Lemon Grass Reduce Uric Acid: हर दिन चाय की चुस्की से खत्म हो जाएगा यूरिक एसिड और गठिया, जानें बनाने का आसान तरीका 

जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हाई यूरिक एसिड और गठिया की वजह से हो सकती है. इसे छुटकारा पाने के लिए लेमनग्रास बहुत ही लाभदायक है. 

Latest News
Lemon Grass Reduce Uric Acid: हर दिन चाय की चुस्की से खत्म हो जाएगा यूरिक एसिड और गठिया, जानें बनाने का आसान तरीका 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Lemon Grass Tea Benefits For Arthritis) ज्यादातर लोगों की सुबह ही चाय के चुस्की के साथ होती है, लेकिन यह चाय अगर दूध की जगह लेमन ग्रास की होतो ज्यादा बेहतर है. इसका एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होना है. यह
जोड़ों के दर्द से लेकर सूजन को खत्म करता है. लेमन ग्रास में मिलने वाले पोषक तत्त सीधे रूप से बाॅडी में जमा यूरिक एसिड को हिट करते हैं. यूरिक एसिड को बाहर कर उससे होने वाली गठिया को भी कम करते है. लेमन ग्रास हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाने के साथ ही कई समस्याओं से बचाव में मददगार साबित होती है. अगर आप यूरिक एसिड, गठिया और इनकी वजह से होने वाले जोड़ों के दर्द, सूजन से जूझ रहे हैं तो हर दिन लेमनग्रास टी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं. इसमें मिलने वाले पोषक तत्व, फायदे और लेमन ग्रास टी बनाने का तरीका... 

लेमनग्रास में पाएं जाते हैं कई सारे पोषक तत्व

लेमनग्रास विटामिन सी से लेकर कैल्शियम और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है. इसकी चाय बनाने का तरीका बेहद आसान और फायदेमंद है. इसका हर दिन सेवन कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ ही आराम देता है. 

यूरिक एसिड और गठिया की समस्या में पिएं लेमन ग्रास टी 

Hemoglobin Effects : महिला और पुरुषों में कितना होना चाहिए हीमोग्लोबिन, जानें कम होने की वजह और उसे बढ़ने वाली बीमारियां
 

विटामिन सी से भरपूर होती है लेमनग्रास

लेमनग्रास टी विटामिन सी से भरपूर होती है. यह विटामिन बाॅडी कों ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है. यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस यूरिक एसिड और गठिया से होने वाले दर्द और जोड़ों की सूजन को कम करने का काम करता है. ऐसे में लेमन ग्रास टी का सेवन शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है. 

जोड़ों के दर्द में होता है आराम

लेमन ग्रास टी का सेवन जोड़ों के दर्द और सूजन को सही करता है. इसकी चाय से मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. यह हेल्दी कोशिकाओं को बढ़ावा देने के साथ ही जोड़ों में दर्द को कम करती है. गठिया की परेशानी में लेमनग्रास की चाय बनाकर पिएं. 

Eye Vision Loss: ये 5 फूड्स खाते ही बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी, कुछ ही दिन में उतर जाएगा मोटा चश्मा 
 

डिटॉक्सिफिकेशन में है लाभदायक

लेमन ग्रास टी का सेवन लिवर को उत्तेजित करता है. यह सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके नियमित रूप से चाय पीने पर सूजन और दर्द कम होता है. 

Protein Rich Vegetables: प्रोटीन का खजाना है ये सब्जियां, डाइट में शामिल करते ही बिना नाॅनवेज दूर जाएगी इसकी कमी

ऐसे बनाएं लेमन ग्रास टी

लेमन ग्रास चाय बनाना बहुत मुश्किल नहीं है. इसकी चाय बनाने के लिए लेमन ग्रास और पुदीने की कुछ पत्तियां धोकर काट लें. इन्हें पैन में पानी डालकर गर्म करें और उसमें डालकर उबलने दें. अब हल्की सी चीनी मिलाएं. इसके अच्छे से उबलने के बाद छानकर पी लें. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement