Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Lemon Grass Tea: इम्यूनिटी बूस्ट कर कई बीमारियों से बचाएगी लेमन ग्रास टी, हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम

Lemongrass Tea Benefits: आप रोजाना दूध वाली चाय से दिन शुरू करते हैं तो लेमन ग्रास टी ट्राई कर सकते हैं. यह सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है.

Latest News
Lemon Grass Tea: इम्यूनिटी बूस्ट कर कई बीमारियों से बचाएगी लेमन ग्रास टी, हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम

Lemon Grass Tea

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः लोगों के दिन की शुरुआत हमेशा चाय के साथ होती है. अगर आप रोजाना दूध वाली चाय से दिन शुरू करते हैं तो लेमन ग्रास टी ट्राई (Lemon Grass Tea) कर सकते हैं. लेमनग्रास की चाय सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है. लेमनग्रास (Lemon Grass) में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक समेत कई गुण होते हैं. सुबह लेमनग्रास टी पीने से सेहत को कई फायदे (Lemon Grass Benefits) होते हैं. चलिए लेमनग्रास टी से होने वाले फायदों (Lemon Grass Tea Benefits) के बारे में बताते हैं.

लेमन ग्रास की चाय पीने के फायदे (Lemon Grass Tea Benefits For Health)
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए

लेमन ग्रास टी पीने से इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं. इम्यूनिटी बूस्ट करने से कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. रोज सुबह लेमन ग्रास टी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है.

स्किन के लिए फायदेमंद
सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए इस चाय को पीना लाभकारी होता है. लेमन ग्रास टी पीने से स्किन काफी अच्छी होती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. यह कील-मुंहासों की समस्या को दूर करती है. लेमन ग्रास टी में एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं.

 

अखरोट खाने से दिमाग से लेकर पैरों तक की सेहत होगी दुरुस्त, इन दो गंभीर बीमारियों का खतरा होगा कम

हार्ट हेल्थ के लिए
अच्छे स्वास्थ्य के लिए दिल का अच्छा होना बहुत ही जरूरी है. लेमन ग्रास टी दिल की सेहत के लिए अच्छी होती है. यह दिल की बीमारियों को दूर करती है. हार्ट को हेल्थी रख यह दिल के दौरे के खतरे को कम करती है.

गैस्ट्रिक अल्सर में फायदेमंद
पाचन के लिए यह चाय बहुत ही फायदेमंद है. यह पाचन को दुरुस्त कर कब्ज, अपच, पेट दर्द, ऐंठन, गैस जैसी पेट की समस्या से बचाती है. इसे पीने से गैस्ट्रिक अल्सर के खतरे को कम कर सकते हैं. 

ओरल हेल्थ के लिए
मुंह के संक्रमण और कैविटी की समस्या को दूर भगाने के लिए लेमन ग्रास टी अच्छी होती है. इसमें रोगाणुरोधी गुण होते हैं. सुबह-सुबह लेमन ग्रास टी पीने से यह मुंह के बैक्टीरिया से लड़ने का काम करती है. इससे मुंह की बदबू खत्म कर सकते हैं.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement