Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Blood Sugar Super Remedy: ब्लड से शुगर को सोख लेगी ये एक चीज, डायबिटीज में रोज सुबह खाली पेट खाकर देखिए

अगर आपके ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ती ही जा रही है तो बिना देरी किए सुबह उठकर एक खास भूसी को लेना शुरू कर दें.

Latest News
Blood Sugar Super Remedy: ब्लड से शुगर को सोख लेगी ये एक चीज, डायबिटीज में रोज सुबह खाली पेट खाकर देखिए

Diabetes Control Super Remedy

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः डायबिटीज में ब्लड ग्लोकोज का लेवल अगर बढ़ता ही जा रहा और कंट्रोल नहीं हो रहा तो आज आपको एक ऐसे नुस्खा बताएंगे जो आसानी से आपके ब्लड में बह रहे शुगर को सोख लेगा. हाई फाइबर और विटामिन सी का ये कॉम्बिनेशन डायबिटीज में नयाब नुस्खा साबित होगा. 

जी हां हम बात सुपर हस्क यानी इसबगोल और विटामिन सी से भरे नींबू की कर रहे हैं. रोज सुबह उठने के बाद आप दो चम्मच इसबगोल को एक गिलास नींबू के पानी में मिलाकर पी लें. इसे पीने के बाद आपकी शुगर को ये सोखने का काम करेगा और आपकी सुबह के समय हाई होने वाली शुगर भी नॉर्मल होने लगेगी. 

इंसुलिन उत्पादन बढ़ता है इसबगोल

यह चयापचय दर को बढ़ाकर पेट को साफ करता है और इंसुलिन उत्पादन को बढ़ावा देता है. इसलिए पूरे दिन जब शरीर में शुगर जमा होती है तो वह नियंत्रण में रहती है. इसके अलावा, यह आंत्र समारोह को भी तेज करता है जो भोजन के उचित पाचन और प्रबंधन में मदद कर सकता है.

इसबगोल संग नींबू के फायदे 
इसबगोल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह रौगेज़ से भरपूर होता है. इसमें रेचक गुण होते हैं और यह शरीर में जमा अपशिष्ट को अपने साथ सोख कर शरीर से बाहर लाता है. यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त शुगर को सोखने में बेहद कारगर है. वही, विटामिन सी से भरा नींबू  फाइबर, विटामिन-सी,एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है . इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मददगार है. इसके अलावा नींबू मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है.
 

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement