Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Diabetes Symptoms In Leg: पैरों में होने वाली ये समस्या है डायबिटीज का संकेत, नहीं दिया ध्यान तो पैर काटने भी पड़ सकते हैं

पैरों की कुछ दिक्कतें बताती हैं कि आपका ब्लड शुगर हाई है. वहीं डायबिटीज हो जाने पर भी पैरों में कई तरह की समस्याएं होती है. फुट कॉर्न संक्रमण से लेकर पैरों में दर्द और सूजन जैसी कई दिक्कतें बताती हैं कि आपका शुगर लेवल खतरे के निशान पर है.

Latest News
Diabetes Symptoms In Leg: पैरों में होने वाली ये समस्या है डायबिटीज का संकेत, नहीं दिया ध्यान तो पैर काटने भी पड़ सकते हैं

डायबिटीज में पैरों में क्या दिक्कत होती है

Add DNA as a Preferred Source

पैरों की कुछ समस्याएं डायबिटीज का लक्षण भी होती हैं. जैसे डायबिटीज के कारण पैरों में झुनझुनी होना, पैरों में फटन से लेकर पैरों और तलवों में सूजन आदि. लेकिन एक और गंभीर समस्या है जो पैरों की त्वचा में होती है.  यह एक ऐसा लक्षण है जो पैर में चोट लगने जैसा महसूस होता है. इसे फुट कॉर्न कहा जाता है. 

डायबिटीज में यह समस्या खतरनाक हो सकती है. अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो फूट कॉर्न संक्रमण में बदल जाता है और कई बार गैंग्रीन में भी. ये एक तरह का फंगल इंफेक्शन होता है  जिसमें पैर सड़ने लगते हैं.

जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें अपने पैरों पर ध्यान देने की जरूरत है. लोगों को समय-समय पर अपने पैरों की जांच भी करानी चाहिए. अगर पैर के तलवे में फुट कॉर्न यानी गांठ जैसा महसूस हो तो तुरंत ध्यान देना चाहिए. फुट कॉर्न सामान्य परिस्थितियों में कोई नुकसान नहीं पहुंचाते लेकिन डायबिटीज के रोगी के पैरों में चोट की तरह बढ़ सकते हैं. अगर आपको डायबिटीज है तो फुट कॉर्न्स की संभावना भी बढ़ जाती है. एक बार जब डायबिटिक फुट कॉर्न स्थापित हो जाता है, तो इसका इलाज करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए जिन लोगों को फुट कॉर्न की समस्या है उन्हें समय-समय पर शुगर टेस्ट कराते रहना चाहिए. क्योंकि डायबिटीज के मरीजों के पैरों में लगी यह चोट जल्दी ठीक नहीं होती है. 

फुट कॉर्न से कैसे बचें?

फुट कॉर्न पैरों में होने वाली एक गंभीर समस्या है. कई लोगों के पैरों के तलवों पर इस प्रकार की मोटी त्वचा पाई जाती है. अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो अपने पैरों की सफाई पर ध्यान दें. जब भी आप बाहर से आएं तो अपने पैरों को अच्छे से साफ करें. मधुमेह रोगियों को तंग जूते पहनने से बचना चाहिए. इसके अलावा गंदे दस्ताने भी न पहनें. हमेशा साफ दस्ताने पहनने पर जोर दें. समय-समय पर पैर के नाखूनों को ट्रिम करें. त्वचा को रूखा होने से बचाने के लिए पैरों के तलवों पर लोशन लगाएं 

फुट कॉर्न का घरेलू उपचार

अगर किसी को फुट कॉर्न्स यानी पैरों के तलवों पर मोटी त्वचा है तो इसका इलाज खुद करने की कोशिश बिल्कुल न करें. बहुत से लोग इस त्वचा को स्वयं ही छील देते हैं. ऐसा करने से समस्या गंभीर हो सकती है. इसे हटाने के लिए डॉक्टर के पास जाएं और उसकी मदद से ही इसे हटाएं. अगर घरेलू उपचार की बात करें तो मुलेठी पाउडर का प्रयोग किया जा सकता है. इसके अलावा घी से भी इस समस्या से बचा जा सकता है. इसके लिए आप रात को सोने से पहले थोड़ा सा घी गर्म करके अपने पैरों के तलवों पर लगाएं. इससे त्वचा धीरे-धीरे साफ हो जाएगी.

गैंग्रीन क्या है?

गैंग्रीन एक चिकित्सा आपातकाल है जिसमें आपके शरीर के किसी खास हिस्से में रक्त का प्रवाह रुक जाता है और उस क्षेत्र के ऊतक मर जाते हैं जिससे पैरों में सड़न होने लगती है और कई बार पैर काटने पड़ते हैं. डायबिटीज, एथेरोस्क्लेरोसिस और अन्य रक्त वाहिका विकारों वाले व्यक्तियों में भी गैंग्रीन का खतरा अधिक होता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement