लाइफस्टाइल
Leather vs Fabric Sofa: हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपके सोफे का चुनाव, खासकर उसके मटेरियल (लेदर या फैब्रिक) का चुनाव आपकी सेहत को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है. आइए जानते हैं लेदर या फेब्रिक, सेहत के लिहाज से कौन सा सोफा हो सकता है आपके लिए बेहतर...
Leather vs Fabric Sofa: लेदर और फैब्रिक सोफे का कनेक्शन आपकी सेहत से भी जुड़ा होता है. जी हां अपनी-अपनी खूबियों और कमियों के साथ आने वाले लेदर और फैब्रिक के सोफे आपकी सेहत को भी बना और बिगाड़ सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपके सोफे का चुनाव, खासकर उसके मटेरियल (लेदर या फैब्रिक) का चुनाव आपकी सेहत को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है.
इससे आपको एलर्जी, त्वचा की समस्याओं या पीठ दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आइए जान लेते हैं आपकी सेहत और जीवनशैली के हिसाब से कौन सा मटेरियल सबसे बढ़िया हो सकता है...
हवादार होने के साथ फैब्रिक सोफा ज्यादा ठंडा रहता है जो बैठने वाले के लिए अधिक आरामदायक होता है. हालांकि लेदर की तुलना में, फैब्रिक पर धूल, मिट्टी और पालतू जानवरों के रोएं कम जमते हैं, इससे आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. फैब्रिक की बुनाई के कारण धूल, मिट्टी और पालतू जानवरों के बाल अंदर फंस सकते हैं, जिसकी वजह से आपको एलर्जी हो सकती है. इसे वैक्यूम क्लीनर से साफ किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: सोफे पर पीठ टिकाकर लेटना या बैठना, जानें ब्लड शुगर को काबू में रखने के लिए कौन सी पोजीशन है बेहतर
लेदर सोफे को आसानी से साफ किया जा सकता है और इस पर धूल, मिट्टी या पालतू जानवरों के रोएं नहीं चिपकते हैं. लेदर में धूल के कण या अन्य एलर्जी पैदा करने वाले तत्व अंदर नहीं घुस पाते हैं. इसलिए यह एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प माना जाता है. इसके अलावा अगर लेदर की अच्छी देखभाल की जाए तो यह फैब्रिक की तुलना में लंबे समय तक चलता है. लेदर हवादार नहीं होता है, इसलिए यह चिपचिपा लग सकता है.
सेहत के लिहाज से लेदर सोफा एक बेहतर विकल्प माना जा सकता है, क्योंकि यह धूल और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को अंदर नहीं जाने देता, जिससे घर की हवा की गुणवत्ता अच्छी बनी रहती है. यह खास तौर पर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें अस्थमा या धूल से एलर्जी की समस्या है. इसके अलावा साफ-सफाई में आसान होने के कारण लेदर सोफा हमेशा साफ ही रहता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.