लाइफस्टाइल
Thyroid Eye Disease: थाइरॉइड का असर आंखों पर भी पड़ता है जिसे थाइरॉइड आई डिजीज कहते हैं. यहां जानिए क्या होते हैं इसके लक्षण...
डीएनए हिंदी: आमतौर पर थायरॉइड के लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि अधिकतर लोग उन्हें इतनी गंभीरता से नहीं लेते हैं. लेकिन शरीर थायरॉइड (Thyroid) की चपेट में है या नहीं? इसकी (Thyroid) पहचान करने के कई तरीके हैं. इसकी पहचान आप शरीर के वजन बढ़ने, त्वचा के सूखने, बालों का मोटा होने, कब्ज की शिकायत और खून में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से कर (Thyroid Eye Disease) सकते हैं. वहीं आंखों में होने वाले कुछ बदलाव से भी आप थायरॉइड की पहचान कर सकते हैं.
दरअसल हाइपोथायराइडिज्म (Hypothyroidism) में कुछ आसामान्य परिवर्तन होते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं ताकि आप इसके लक्षण को आसानी से (Thyroid Eye Disease Signs) पहचान सकें, तो आइए जानते हैं इसके बारे में.
क्या है थायरॉइड आई डिजीज?
दरअसल हाइपरथाइराडिज्म (Hypothyroidism) से जो लोग ग्रसित होते हैं उनकी आंखों की मसल्स में और टिश्यूज में सूजन आने लगती है. जिसकी वजह से आंखें लाल हो जाती हैं या दर्द रहने लगता है.
यह भी पढ़ें - White Hair Remedy: सफेद बालों को जड़ों तक Black कर देंगे ये घरेलू उपाय, Hair Color और Dye से हमेशा के लिए मिल जाएगा छुटकारा
आंख की रोशनी पर पड़ता है बुरा असर
सामान्य भाषा में थायराइड आई डिजीज (TED) को ऑटो इम्यूम सिड्रोम (Auto syndrome) कहा जाता है. इसकी वजह से आंख की रोशनी पर बुरा असर पड़ता है और इससे व्यक्ति को धुंधला दिखने लगता है. इतना ही नहीं कई बार तो रिफेलैक्शन भी होता है और चीजें डबल दिखने लगती हैं. इस बीमारी में आंखों में सूखापन बढ़ता है.
यह भी पढ़ें - Smelly Armpits Remedy: पसीने के कारण अंडरआर्म से आने लगी है बदबू? ट्राई करें ये 7 नेचुरल डिओडोरेंट, तुरंत दिखेगा असर
ऐसे कर सकते हैं कंट्रोल
TED का इलाज सही समय पर शुरू कर दिया जाए तो इसे ठीक किया जा सकता है. इसके अलावा लाइफस्टाइल में बदलाव करके भी इसे कंट्रोल में लाया जा सकता है, तो अब अगर आपको आंखों में ऐसा कुछ लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं