Advertisement

Pet Animals: इन जानवरों को कभी नहीं बनाया जा सकता है पालतू, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Pet Animals: दुनिया में कई ऐसे जानवर हैं जिनको पाला जाता है लेकिन कुछ जानवरों को पालना बेहद मुश्किल होता है. यहां जानिए इन जानवरों के बारे में.

Pet Animals: इन जानवरों को कभी नहीं बनाया जा सकता है पालतू, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

इन जानवरों को कभी नहीं बनाया जा सकता है पालतू

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  जानवरों को पालना और उन्हें कैद में रखना दो अलग अलग बात है. दुनियाभर में अलग-अलग प्रजाति के कई जानवर हैं, जिनमें से कुछ जानवरों को आसानी से घर में पाला जा सकता है (Pet Animals). इनमें से इंसानों के द्वारा पालतू जानवर के तौर पर सबसे अधिक कुत्ते को ही पसंद किया जाता है. इसके अलावा कुछ लोगों को बिल्ली या खरगोश पालना पसंद होता है (Domesticated Pets). वहीं, गाय, भैंस, बकरी, घोड़ा और गधा पालन ग्रामीण क्षेत्रों में आमदनी का मुख्य जरिया है. लेकिन कुछ ऐसे जानवर हैं जिन्हें पालतू नहीं बनाया जा सकता है. क्योंकि इन जानवरों को वश में करना बेहद मुश्किल है (Animals That Cannot Be Domesticated). चलिए जानते हैं कौन-कौन से जानवर हैं जिन्हें कभी भी पालतू नहीं बनाया जा सकता है. 

जेब्रा (Zebra)

वैसे तो इंसानों ने घोड़ों और गधों को सालों से पालतू बनाया है. लेकिन इनकी तरह दिखने वाले जेब्रा को कभी भी पालतू नहीं बनाया है. क्योंकि कितनी भी कोशिश कर ली जाए जेब्रा को वश में नहीं किया जा सकता है. जेब्रा के व्यवहार का अनुमान नहीं लगाया जा सकता, वे लोगों पर हमला कर सकते हैं और तनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं. 

यह भी पढ़ें: पालने जा रहे हैं कुत्ता तो हो जाइए सावधान, ज़रूरी है इन नियमों का पालन करना

हाथी (Elephant)

प्राचीनकाल से ही मनुष्य युद्ध में या अन्य कार्यों के लिए हाथी का उपयोग करते आ रहे हैं. लेकिन हाथियों को कभी भी पालतू नहीं बनाया जा सकता है. क्योंकि, एक जानवर को कैद में रखा जाता है, लेकिन उसे पालतू नहीं बनाया जा सकता है. कुत्तों की तरह हाथियों को कभी भी पालतू नहीं बनाया गया. क्योंकि, हाथी हमेशा भागने की कोशिश करते हैं. 

बाघ (Tiger)

बाघों को वश में करने के लिए कितने ही लोगों ने प्रयास क्यों न किया हो लेकिन वे वास्तव में कभी सफल नहीं हुए. बाघों को अच्छी तरह से वश में नहीं किया जा सकता है. बाघ बड़े और खतरनाक जानवर हैं जो आसानी से किसी भी व्यक्ति पर हमला कर सकते हैं, खासतौर पर जब वे भूखे हों.

यह भी पढ़ें: ठंड में रखें पालतू जानवरों का खास ख्याल, फॉलो करें ये टिप्स

पांडा (Giant Panda) 

पांडा एक ऐसा जानवर है जो लोगों को बहुत क्यूट लगते है. लेकिन लोगों को अभी तक पांडा को पालतू बनाने का कोई भी तरीका नहीं मिला है. आंकड़ों की मानें तो दुनिया में केवल 2,000 ही पांडा बचे हैं. पांडा को पालतू बनाने के लिए आपके पास बहुत सारे बांस होना चाहिए. वे अपने भोजन को लेकर बेहद चुस्त हैं. पांडा संरक्षित जानवर हैं और बहुत कम बचे हैं. 

गैंडा (Rhinoceros)

गैंडे विशाल और शाकाहारी होने के अलावा उग्र स्वभाव के होते हैं और कभी भी लड़ाई में पीछे नहीं हटते. इसलिए गैंडों को वश में करना लगभग असंभव है. अगर कोई व्यक्ति उनके बहुत करीब जाता है, तो वे उन्हें चोट पहुँचा सकते हैं. इसके अलावा गेंडों को यौन परिपक्वता तक पहुंचने में 12 साल लगते हैं, ऐसे में इन्हें पालने के बाद काम लेना भी मुश्किल है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement