लाइफस्टाइल
Bedroom Hygiene: एक्सपर्ट्स ने ऐसे 3 बेडरूम आइटम्स (Toxic Bedroom Items) के बारे में बताया है, जो आपको बीमार कर सकते हैं. इन्हें तुरंत बदल देना जरूरी है...
Bedroom Hygiene: बेडरूम में मौजूद कुछ चीजें गंभीर रूप से बीमार कर सकती हैं, इसकी वजह से बिना किसी वजह के एलर्जी, सर्दी-जुकाम या सांस लेने में परेशानी हो सकती है. इसके अलावा रात भर नींद न आने या फिर सुबह सोकर उठने पर थकान महसूस हो सकती है. हाल ही में एक्सपर्ट्स ने ऐसे 3 बेडरूम आइटम्स (Toxic Bedroom Items) के बारे में बताया है, जो आपको बीमार कर सकते हैं. इन्हें तुरंत बाहर निकाल देना या बदल देना जरूरी है. तो आइए जानते हैं इन 3 चीजों के बारे में....
एक्सपर्ट्स के मुताबिक 1-2 साल से ज्यादा पुराने तकिए एलर्जी और अस्थमा का कारण बन सकते हैं. ऐसे तकियों में लाखों धूल के कण पनप जाते हैं और इनमें बहुत छोटे जीव होते हैं जो हमारे डेड स्किन सेल्स पर पलते हैं. इनसे सांस संबंधी समस्याओं को ट्रिगर कर सकते हैं. ऐसे में हर 1-2 साल में अपने तकिए बदलें और तकियों को नियमित रूप से धोएं और धूप दिखाएं.
बेडरूम को महकाने के लिए अक्सर एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये खुशबूदार स्प्रे असल में हानिकारक केमिकल्स से भरे होते हैं और आप इन्हें स्प्रे करते हैं, तो ये हवा में मिल जाते हैं और सांस के जरिए हमारे शरीर में घुस जाते हैं. इन केमिकल्स से सिरदर्द, चक्कर आना, आंखों में जलन, गले में खराश और यहां तक कि फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियां पनपती हैं. ऐसे में केमिकल वाले एयर फ्रेशनर की जगह प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें.
समय के साथ गद्दे का सपोर्ट सिस्टम कमजोर हो जाता है और इसकी वजह से रीढ़ की हड्डी को सही अलाइनमेंट नहीं मिल पाता है. इससे पीठ, गर्दन और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक तकियों की तरह, पुराने गद्दों में भी धूल के कण, डेड स्किन सेल्स और फंगस जमा हो जाते हैं. इसलिए हर 7-10 साल में अपना गद्दा बदलें और गद्दे को नियमित रूप से वैक्यूम करें.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से