Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

ये 5 लक्षण बताते हैं शरीर में हो गई है Potassium की कमी, ऐसे करें भरपाई

Potassium Deficiency Symptoms: शरीर में पोटैशियम की कमी में किस तरह के लक्षण नजर आते हैं और इसकी कमी को पूरा करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए.. 

Latest News
ये 5 लक्षण बताते हैं शरीर में हो गई है Potassium की कमी, ऐसे करें भरपाई

potassium deficiency symptoms

Add DNA as a Preferred Source

Potassium Deficiency Symptoms- पोटैशियम एक जरूरी म‍िनरल होता है, जो शरीर को सही ढंग से काम करने में मदद करता है. लेकिन ज्यादातक लोग इस पर ज्यादा ध्यान ही नहीं देते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खराब खानपान की वजह से शरीर में पोटैशियम की कमी होने लगती है. शरीर में अगर लंबे समय तक पोटैशियम की कमी बनी रहे तो इससे कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 

आइए जानते हैं शरीर में पोटैशियम (Potassium Deficiency) की कमी में किस तरह के लक्षण नजर आते हैं और इसकी  कमी को पूरा करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए.. 

पहले जान लें पोटैश‍ियम की कमी के लक्षण

  • थकान महसूस करना
  • पैरों में कमजोरी
  • मांसपेशियों में मरोड़ या ऐंठन की समस्या
  • सांस लेने में कठिनाई 
  • कब्‍ज की समस्‍या

इन चीजों को खाना कर दें शुरू

केला: केले में पोटैशियम अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है, यह कई तरह की बीमारियों से बचाने में कारगर होता है. साथ ही केला खाने से आपके मसल्‍स भी मजबूत होते हैं.  

स्वीट पोटैटो: स्‍वीट पोटैटो फाइबर, विटामिन-ए और पोटैशियम से भरपूर होता है और अगर आप पोटैशियम की कमी से जूझ रहे हैं तो इसे कई तरह से डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं.

एवोकाडाे: एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर फल होता है और इसमें पोटैशियम की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है. एवोकाडो को आप सलाद की तरह खा सकते हैं या फिर आप चाहें तो टोस्‍ट बना कर खा सकते हैं. 

दही: दही खाने से पेट को ठंडक म‍िलती है और दही में पोटैशियम की मात्रा भी ज्‍यादा होती है. दही पेट के साथ-साथ हमारे द‍िल को भी दुरुस्‍त रखती है. 

पालक और टमाटर: ये दोनों सब्‍ज‍ियां पोटैशि‍यम से भरपूर होती हैं और ये दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक पालक और टमाटर को खाने से आप कई गंभीर बीमार‍ियों से बचे रह सकते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement