लाइफस्टाइल
Kidney Stone Removal: किडनी में पथरी की समस्या होती है तो तेज दर्द सहन करना पड़ता है. किडनी स्टोन के कारण आप परेशान हैं तो इन हरी पत्तियों की चाय बनाकर पी सकते हैं. यह स्टोन का चूर-चूर कर के बाहर निकालने में मदद करेगी.
How To Remove Kidney Stones: आजकल लोगों के बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के कारण किडनी में स्टोन की समस्या हो जाती है. किडनी में स्टोन होने पर दर्द अचानक बढ़ जाता है. किडनी स्टोन का दर्द बहुत ही असहनीय होता है. किडनी स्टोन के कारण पीठ के निचले हिस्से, पेट और मूत्र पथ में दर्द हो सकता है. कई बार जी मिचलाने और बार-बार पेशाब आने की समस्या भी होती है. आप किडनी में पथरी के कारण परेशान हैं तो इसे दूर करने के लिए घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.
अगर किडनी में पथरी होने के कारण दर्द होता है तो लोग दवा का सहारा लेते हैं. स्टोन को दूर करने के लिए सर्जरी भी एक उपाय है लेकिन आप चाहे तो घरेलू उपाय को अपना सकते हैं. आप तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं. इन पत्तों की चाय पीने से किडनी की पथरी को घोलकर पेशाब के रास्ते बाहर निकाल सकते हैं. आइये आपको इससे मिलने वाले फायदों और इसके इस्तेमाल के बारे में बताते हैं.
तुलसी के पत्तों में एंटी-लिथियासिस गुण होते हैं जो पथरी के आकार को कम करने में मदद करते हैं. यह पथरी को तोड़ने और सिकुड़ने के साथ ही इसके बनने को रोकते हैं. इतना ही नहीं तुलसी में कई तरह के विटामिन्स, सोडियम, आयरन, कैल्शियम तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. तुलसी का सेवन किडनी में पथरी की समस्या को दूर करने में लाभकारी साबित हो सकता है.
आप तुलसी के 8-10 पत्तियों को लें और इन्हें एक कप पानी में डालकर धीमी आंच पर उबालें. इसमें आप अदरक का टुकड़ा और थोड़ा शहद डाल सकते हैं. इन्हें 5-7 मिनट तक अच्छे से उबालने के बाद हल्का गर्म चाय की तरह पिएं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.