लाइफस्टाइल
Khait Parvat In Uttarakhand: उत्तराखंड में में खैट पर्वत स्थित है जो परियों के लिए फेमस है. परियों को लेकर कई किंवदंतियां और कहानियां प्रसिद्ध हैं. इसे परियों का देश भी कहते हैं.
Mysterious Hill Station: दुनिया में कई ऐसे रहस्य छुपे हुए हैं जिनके बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं. ऐसा ही एक रहस्यमयी पर्वत उत्तराखंड में मौजूद है जिसे खैट पर्वत कहते हैं. खैट पर्वत को परियों का देश कहा जाता है. उत्तराखंड में खैट पर्वत को लेकर कई किंवदंतियां और कहानियां फैली हुए हैं. इन्हीं की वजह से इसे परियों का देश या परियों का पर्वत कहते हैं.
खैट पर्वत उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित है. जिसे परियों का देश कहते हैं. खैट पर्वत टिहरी गढ़वाल के थात गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित है. यहां की लोकल भाषा गढ़वाली है जिसमें परियों को आंछरी कहते हैं. यहां के लोगों का मानना है कि, इस पर्वत पर आंछरी निवास करती हैं. यह खैट पर्वत रहस्यों और आस्था से भरा हुआ है.
खैट पर्वत के नजदीक स्थित थात गांव के लोगों की मान्यता है कि, हजारों सालों से उनके गांव की की रक्षा परियां कर रही हैं. हालांकि, यह सिर्फ मान्यता है इसके कोई सबूत नहीं हैं. यह पर्वत सुंदरता से भरपूर है. यहां पर चारों तरफ हरियाली, पेड़-पौधे और फूल हैं. ऐसा कहा जाता है कि, यहां पर फल और फूल खुद उगते हैं. कोई भी यहां पर इनकी खेती नहीं करता है.
अगर आप खैट पर्वत पर जा रहे हैं तो इसको लेकर अनोखे नियम हैं. यहां पर चमकीले कपड़े पहनकर और तेज परफ्यूम लगाकर नहीं जा सकते हैं. यह एक डरावनी जगह के तौर पर मानी जाती है. यहां पर कई बार अदृश्य शक्ति की मौजूदगी महसूस हुई है इसी वजह से लोग खैट पर्वत पर परियों के होने का दावा करते हैं.
आप खैट पर्वत जाना चाहते हैं तो पहले बस या ट्रेन के जरिए ऋषिकेश देहरादून पहुंच जाएं. इसके बाद बस या टैक्सी करके घनसाली या थात गांव पहुंचें. यहां से आप 5 किलोमीटर का पैदल ट्रैक करके खैट पर्वत पहुंच सकते हैं.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.