Advertisement

Saffron Water Benefit: सेहत के साथ खूबसूरती का खजाना है ये एक हेल्‍दी ड्रिंक, पीने से मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, घर पर ऐसे बनाएं

Saffron Water Benefits: केसर का पानी शरीर को कई अलग-अलग फायदे पहुंचाता है, इसलिए रोजाना इसका सेवन जरूर करें. यहां जानिए विधि

Saffron Water Benefit: सेहत के साथ खूबसूरती का खजाना है ये एक हेल्‍दी ड्रिंक, पीने से मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, घर पर ऐसे बनाएं

सेहत के साथ खूबसूरती का खजाना है ये एक हेल्‍दी ड्रिंक, घर पर ऐसे बनाएं

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हम में से ज्यादातर लोग दिन में कई बार चाय-कॉफी का सेवन करते है. ये सेहत को फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुंचाता है. खाली पेट चाय-कॉफी के सेवन से एसिडिटी, गैस और पेट दर्द (Stomach ache) की दिक्कत होने लगती है. ऐसे में आप सुबह पी जाने वाली ड्रिंक में बदलाव कर सकते हैं. इसके लिए आप चाय या कॉपी की जगह पर सेहत से भरपूर केसर का पानी (Saffron Water) पी सकते हैं.

पोषण से भरपूर यह हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए कई अलग-अलग तरह से फायदेमंद साबित होती है. इसलिए  केसर के पानी को आप अपनी जीवनशैली का हिस्सा जरूर बनाएं. 

केसर पानी पीने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे (Benefits Of Drinking Kesar Water)

दरअसल केसर में अनेक प्लांट कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो एंटी-ऑक्सीडेंट्स की तरह काम करते हैं और सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से दूर रखने में मदद करते हैं. आगे पढ़ें रोजाना केसर का पानी पीने पर शरीर को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.

यह भी पढे़ं: ब्लड से शुगर को सोख लेती है इस आटे से बनी रोटियां, डायबिटीज कभी नहीं होगा अनकंट्रोल

चेहरे पर आता है निखार

केसर का पानी त्वचा को चमक और निखार (Glow) देने में मदद करता है. इसलिए केसर के फायदे देखते हुए ही इसे अनेक स्किन केयर प्रोडक्ट्स में मिलाया जाता है. इसके अलावा इसे दूध में डालकर पीते हैं और घरेलू नुस्खों में भी केसर का खूब इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं तुरंत निखार के लिए इस पानी को चेहरे पर कुछ देर लगाकर भी रख सकते हैं. वहीं, अंदरूनी रूप से त्वचा को फायदे मिलें इसके लिए रोजाना केसर का पानी पिएं. 

वजन कम करने में मिलती है मदद 

केसर का पानी पीने के बाद खाने-पीने की इच्छा बार-बार नहीं होती जिससे फूड इंटेक भी कम होता है. जिसकी वजह से शरीर का वजन कम (Weight Loss) होता है. खासतौर से मीठा खाने-पीने की इच्छा कम होती है. ऐसे में अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो केसर का पानी पीना शुरू कर दें. 

यह भी पढे़ं: ये 9 फल डायबिटीज में जरूर खाएं, ब्लड शुगर भी रहेगा कंट्रोल और थकान-कमजोरी भी होगी दूर

मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स से मिलता है छुटकारा 

इसके अलावा पीएमएस और मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स होने पर केसर का पानी पिया जा सकता है. क्योंकि इस पानी से पेट का दर्द, सिर का दर्द और झल्लाहट से छुटकारा मिलता है. इतना ही नहीं पीएमएस (PMS) के दौरान होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस में केसर का पानी सहायक साबित हो सकता है. 

इस तरह बनाएं केसर का पानी 

केसर का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी लें और इसमें 2 से 3 छल्ले केसर के डाल लें. इसके बाद आप इस पानी को हल्का गर्म चाय की तरह पी सकते हैं. इसके अलावा केसर का पानी बनाने का एक दूसरा तरीका भी है, इसके लिए 2 केसर के छल्ले एक कप पानी में डालकर रातभर के लिए भिगोकर रखें और अगली सुबह उठकर खाली पेट पी लें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement