Advertisement

Superfoods for Men: 50 के बाद भी मर्दाना ताकत रखनी है बरकरार तो ये 7 फूड खाना कर दें शुरू, पार्टनर रहेगा हमेशा खुश

अगर आप 35 या 40 की उम्र में भी अपनी शारीरिक शक्ति को कम महसूस कर रहे या आपका मूड या मन किसी भी काम में नहीं लग रहा तो आपके लिए 7 फूड डेली खाना जरूरी है.

Latest News
Superfoods for Men: 50 के बाद भी मर्दाना ताकत रखनी है बरकरार तो ये 7 फूड खाना कर दें शुरू, पार्टनर रहेगा हमेशा खुश

7 foods boost stemina

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज आपको उन सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो मर्दों की ताकत को 50 की उम्र में भी बनाए रखेंगे और लोग देखकर यही बोलेंगे की ये 50 साल के बूढ़े हैं या जवान. 

कामेच्छा या सेक्स ड्राइव ही नहीं कई बार कम उम्र में मर्दों की ताकत भी कम होने लगती है और इसे बढ़ाने के लिए वो गलत-खानपान या दवा का सहारा लेने लगते हैं जो और भी खतरनाक साबित हो जाता है. यहां आपको वो टेक्निक और फूड के बारे में बताएंगे जो आपके स्टेमिना को बढ़ा देंगे और आपका पार्टनर भी आपसे खुश रहेगा. तो चलिए बताते हैं वो फूड्स (Natural Ways to boost testosterone) जो बढ़ते उम्र में भी इस हार्मोन लेवल को बनाए रखते हैं.

सबसे पहले लाइफस्टाइल में बदलाव

टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ने के लिए लाइफस्टाइल करें, शराब और स्मोकिंग से दूरी बना लें. पर्याप्त नींद लें, वर्कआउट करें. तनाव से दूर रहें. इसके अलावा टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी भी एक विकल्प है.

इन 7 सुपरफूड को रोज खाएं

1- लहसुन
लहसुन खाने से टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ़ती है. दरअसल, इसका मुख्य कॉम्पोनेन्ट एलिसिन है जो शरीर में मौजूद कोर्टिसोल की मात्रा को कम करता है. कोर्टिसोल की मात्रा कम होने से टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ़ जाती है.

2- अंगूर
अंगूर का मुख्य कॉम्पोनेन्ट रेस्वेराट्रोल (resveratrol) है. जो पुरुषों में लीबीदो को बढ़ाता है. यह इरेक्शन को ट्रिगर करने में अहम भूमिका निभाता है. यह टेस्टोस्टेरोन के लेबल में भी सुधार करता है.

3-पालक
पालक में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मिलता है. यह पेनाइल इरेक्शन में मदद करता है. इसके अलावा यह अन्य प्रोटींस को टेस्टोस्टेरोन से बंधने से भी रोकता है. जिससे टेस्टोस्टेरोन की मात्रा में बढ़ोतरी होती है.

4-अदरक
अदरक भी पुरुषों में मर्दाना ताकत को बढ़ाता है. स्टडी के मुताबिक जो मर्द डेली रुटीन में अदरक का सेवन करते हैं उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर 17.7% तक बढ़ सकता है.

5-अनार
रिसर्च के मुताबिक अनार भी पुरुषों के मर्दाना ताकत में इजाफा करता है. यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को 24 प्रतिशतक तक बढ़ाने में मदद कर सकता है.

6-दूध
दूध खनिज, वसा, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है. यह मांसपेशियों के निर्माण के साथ-साथ टेस्टोस्टेरोन के लेबल को बनाए रखता है.

7-अखरोट
अखरोट शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है. यह शुक्राणु के समग्र आकार, गति और जीवन शक्ति में सुधार करने के लिए भी जाना जाता है. इस प्रकार, यदि पुरुष अपने दैनिक आहार में अखरोट को शामिल करते हैं, तो वे अधिक उर्वर बनेंगे

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement