Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Kargil Vijay Diwas 2025 Wishes: कारगिल विजय दिवस पर याद करें भारत की जीत विजय गाथा, यहां से शेयर करें देशभक्ति से भरे संदेश

Anniversary of Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और शौर्य को याद दिलाता है. कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना के जवानों को खदेड़ा था.

Latest News
Kargil Vijay Diwas 2025 Wishes: कारगिल विजय दिवस पर याद करें भारत की जीत विजय गाथा, यहां से शेयर करें देशभक्ति से भरे संदेश

Kargil Vijay Diwas 2025

Add DNA as a Preferred Source

Kargil Vijay Diwas 2025 Wishes: साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच सशस्त्र संघर्ष हुआ था जिसे कारगिल युद्ध और ऑपरेशन विजय का नाम दिया गया था. पाकिस्तानी सेना और कश्मीरी उग्रवादियों ने भारत-पाक के बीच की नियंत्रण रेखा पार कर भारत की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी. जिसके कारण दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ.

यह संघर्ष 60 दिनों तक चला था. इस युद्ध का समापन 26 जुलाई 1999 को हुआ था. इस दिन वीर सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और शौर्य को याद किया जाता है. इसी की याद में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. आप कारगिल विजय दिवस पर सोशल मीडिया पर यहां से मैसेज शेयर कर सकते हैं. हम आपके लिए चुनिंदा मैसेज लेकर आए हैं.

कारगिल विजय दिवस बधाई संदेश (Kargil Vijay Diwas Wishes)

लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,
उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी
कारगिल दिवस की शुभकामनाएं 2025

देशी की मिट्टी की रक्षा के लिए खड़े है सीना तान
पल-पल हमारी सुरक्षा करते है सीमा पर देश के जवान
कारगिल दिवस की शुभकामनाएं 2025

देश के लिए जीए हैं, देश के लिए मरेंगे
जय हिंद, जय भारत
कारगिल दिवस की शुभकामनाएं 2025

kargil vijay diwas 2025: कारगिल युद्ध में किस राज्य के सबसे ज्यादा सैनिक शहीद हुए थे? ऑपरेशन विजय पर कितने खर्च हुए थे? 

हमने सदियों में ये आजादी की नेमत पाई है,
सैंकड़ों कुर्बानियां देकर ये दौलत पाई है
कारगिल दिवस की शुभकामनाएं 2025

उन साहसी योद्धाओं को शत-शत नमन
जिन्होंने कारगिल युद्ध को गौरवशाली
अंत तक पहुंचाने के लिए अपनी जान लगा दी
कारगिल दिवस की शुभकामनाएं 2025

वतन पे जो फिदा होगा, अमर वो नौजवां होगा
रहेगी जब तलक दुनिया, यह अफसाना बयां होगा
कारगिल दिवस की शुभकामनाएं 2025

हमने सदियों में ये आजादी की नेमत पाई है,
सैंकड़ों कुर्बानियां देकर ये दौलत पाई है
कारगिल दिवस की शुभकामनाएं 2025

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत
मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफा आएगी
कारगिल दिवस की शुभकामनाएं 2025

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement