Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

गेहूं से ज्यादा हेल्दी होता है ज्वार, इसकी रोटी खाने से मिलते हैं कई फायदे, यहां जानें

Jowar Khane ke Fayde: गेहूं के मुकाबले ज्वार की रोटी खाना सेहत के लिए अधिक हेल्दी होता है. ज्वार की रोटी खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं.

Latest News
गेहूं से ज्यादा हेल्दी होता है ज्वार, इसकी रोटी खाने से मिलते हैं कई फायदे, यहां जानें

Jowar Benefits

Add DNA as a Preferred Source

Benefits Of Jowar: आजकल की बिजी दुनिया में सेहत का ध्यान रखना काफी मुश्किल हो गया है. ऐसे में आपको हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए. लोग घरों में गेहूं के आटे की रोटियां खाते हैं इसके बजाय डाइट में ज्वार के आटे की रोटियां शामिल कर सकते हैं. बीमारियों से बचने के लिए गेहूं के मुकाबले ज्वार की रोटी अधिक फायदेमंद मानी जाती है. जिससे लोगो की हेल्थ में काफी सुधार होता है.चलिए आपको ज्वार की रोटी खाने के फायदों के बारे में बताते हैं.

ज्वार की रोटी खाने के फायदे

हार्ट को रखता है हेल्दी

ज्वार में फाइबर और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते है जिसकी मदद से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. ज्वार की मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल और ट्रैग्लिसराइड्स लेवल को कम करके दिल से संबंधित बीमारियों को दूर रख सकते हैं. यह हेल्दी ब्लड वेसल्स के लिए अच्छा है.

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

ज्वार के आटे से बनी रोटियों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल या मैनेज करने का काम आसानी से करती है. इसकी मदद से आपका एनर्जी लेवल में बढ़ोतरी होती है. ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने और कम करने का काम करता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को ज्वार की रोटी का सेवन करना चाहिए.

किडनी के लिए फायदेमंद

लोगो में किडनी से संबंधित दिक्कते काफी बढ़ गई हैं. ऐसे में आप ज्वार की रोटियों खा सकते हैं. ज्वार में गेहूं के मुकाबले पोषक तत्व अधिक होते हैं. इसे डाइट में शामिल करके किडनी से संबंधित समस्याओं को दूर कर सकते हैं.

हड्डियों के लिए

ज्वार में फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य को हेल्दी रखते हैं. ज्वार के आटे की रोटियां खाने से हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है.

डिसक्लेमरः ये खबर सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है, अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement