लाइफस्टाइल
Jaya Kishori Age: आज के समय में जया किशोरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने इतनी प्रसिद्धी हासिल की है कि, आज उन्हें हर कोई जानता है. वह कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में काफी फेमस हैं.
Jaya Kishori Date of Birth: प्रसिद्ध कथावाचिका, भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का आज जन्मदिन है. उनका जन्म साल 1995 में 13 जुलाई को हुआ था. आज जया किशोरी अपना 30वां जन्मदिन (Jaya Kishori Age) मना रही हैं. जया किशोरी ने महज 30 साल की उम्र में अपनी बड़ी पहचान बनाई है और वह काफी प्रसिद्ध हैं. वह चर्चित कथावाचकों में से एक हैं. आज उनके जन्मदिन पर उनके जुड़ी रोचक बातों (Jaya Kishori BIography) के बारे में जानते हैं.
जया किशोरी का जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उनका जन्म राजस्थान के एक गांव सुजानगढ़ में 13 जुलाई 1995 को हुआ था. उनके परिवार में माता-पिता और बहन हैं. जया किशोरी के पिता का नाम शिव शंकर शर्मा और माता का नाम गीता देवी है. उनकी छोटी बहन का नाम चेतना शर्मा है. उनके गुरु श्री गोविंद राम मिश्र हैं. जया किशोरी ने बी.कॉम (B.Com) की पढ़ाई की हुई है.
मानसून में पहाड़ सेफ नहीं तो घूम आएं राजस्थान की ये 5 जगहें, दोगुना आएगा मजा
जया किशोरी ब्राह्मण परिवार से हैं. उनके घर में शुरुआत से ही आध्यात्मिक माहौल रहा है. बचपन से ही उनका आध्यात्मिक सफर शुरू हो गया था. वह अपने दादा जी से धार्मिक कथा-कहानियां सुनती थीं. 9 साल की छोटी सी उम्र में जया किशोरी ने भजन-गीत गाना शुरू कर दिया. खबरों के मुताबिक, जया किशोरी ने 10 साल की उम्र में मंच पर सुंदर कांड का पाठ किया जिसके बाद उनकी खूब प्रशंसा हुई. फिर उन्होंने कथा करनी शुरू की और ऐसी ही उन्हें प्रसिद्धी मिलती गई.
भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति और प्रेम भाव के कारण उनके गुरु श्री गोविंद राम मिश्र राधा कहकर बुलाते थे. उन्होंने ही बाद में जया शर्मा को बाद में किशोरी की उपाधि दी. आज जया शर्मा अपने असली नाम नहीं बल्कि, जया किशोरी के नाम से प्रसिद्ध हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जया किशोरी के लाखों की संख्या फॉलोअर्स हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.