Advertisement

Diabetes का देसी उपाय है ये बीज, रोज खाने से काबू में रहेगा Blood Sugar लेवल

Jamun Seeds Benefits: जामुन न सिर्फ एक स्वादिष्ट फल है, बल्कि इसके बीज भी औषधीय गुणों का खजाना हैं. आइए यहां जानें कि जामुन के बीज सेहत को क्या लाभ देते है .

Latest News
Diabetes का देसी उपाय है ये बीज, रोज खाने से काबू में रहेगा Blood Sugar लेवल

Jamun seeds benefits

Add DNA as a Preferred Source

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से तेजी से फैल रही है. इस बीमारी के गंभीर नुकसान से बचने के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है. दवाइयों के साथ-साथ सदियों पुरानी भारतीय परंपराएं और आयुर्वेद कई कारगर घरेलू उपाय भी बताते हैं जो प्राकृतिक रूप से शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. ऐसा ही एक दमदार घरेलू उपाय है जामुन के बीजों का सेवन. जामुन न सिर्फ एक स्वादिष्ट फल है बल्कि इसके बीज भी औषधीय गुणों का खजाना हैं. डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जामुन के बीजों को काफी फायदेमंद माना जाता है. आइए यहां जानते हैं कि जामुन के बीज सेहत के लिए कितने फायदेमंद हैं.

जामुन के बीज के फायदे

पाचन क्रिया को बेहतर करें 
जामुन के बीज फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत हैं. फाइबर पाचन को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है और आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है.

इम्यूनिटी बूस्ट करता है
एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण जामुन के बीज शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इससे शरीर को आम संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है.

हृदय स्वास्थ्य के लिए 
जामुन के बीज कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार हो सकते हैं. यह हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में योगदान दे सकता है, जो अक्सर डायबिटीज से जुड़े होते हैं.

त्वचा के स्वास्थ्य के लिए 
जामुन के बीजों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं. वे त्वचा के संक्रमण से लड़ने, त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने और रंगत निखारने में मदद कर सकते हैं.


यह भी पढ़ें:कितना भी करीबी हो दोस्त लेकिन ये 5 बातें उससे कभी न करें शेयर, वरना...


 

ब्लड शुगर कंट्रोल
जामुन के बीजों में पाए जाने वाले जंबोलिन और जंबोसिन जैसे तत्व ब्लड शुगर के अवशोषण को धीमा करते हैं और इंसुलिन प्रोडक्शन या कार्यक्षमता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं, जिससे ब्लड शुगर  के स्तर को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है.

कैसे इस्तेमाल करें
जामुन खाने के बाद इसके बीज न फेंके. इन्हें अच्छे से धोकर सुखा लें. पूरी तरह सूखने के बाद इनकी बाहरी परत हटा दें. सूखे बीजों को मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. इस पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें. हर रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ एक चम्मच जामुन के बीज का पाउडर लें. कुछ लोग इसे स्मूदी या दही में मिलाकर भी खा सकते है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement