Advertisement

कोरोना से भी खतरनाक है ये दिल की बीमारी, हर साल करोड़ों लोगों की होती है मौत

Corona Virus: कोरोना वायरस इन दिनों एक बहुत ही खतरनाक और जानलेवा बीमारी बना हुआ है. हालांकि, WHO द्वारा जारी लिस्ट में खतरनाक बीमारी में पहले नंबर पर इस्केमिक हार्ट डिजीज है.

Latest News
कोरोना से भी खतरनाक है ये दिल की बीमारी, हर साल करोड़ों लोगों की होती है मौत

इस्केमिक हार्ट डिजीज

Add DNA as a Preferred Source

Ischemic Heart Disease: कोविड 19 पिछले कई साल से हर बार लोगों को डरा रहा है. कोरोना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. कोरोना खतरनाक और जानलेवा बीमारी है लेकिन डब्लूएचओ ने टॉप 10 बीमारियों की लिस्ट जारी कि, इसमें साल 2021 के अनुसार आंकडें हैं. जिसमें पहले नंबर पर कोविड नहीं बल्कि, इस्केमिक हार्ट डिजीज है. साल 2021 में हुई सभी मौतों में से 57% बीमारियों के लिए सिर्फ यहीं 10 बीमारियां जिम्मेदार हैं.

सबसे ज्यादा जानलेवा बीमारियों की लिस्ट

इस्केमिक हार्ट डिजीज
कोविड-19
स्ट्रोक
क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज
लंग कैंसर
अल्जाइमर
डायबिटीज
किडनी डिजीज
टीबी
एड्स


छात्रों को मोटिवेट करती हैं Vikas Divyakirti की ये 5 बातें, इन्हें अपनाने से जरूर मिलेगी सफलता


इस्केमिक हार्ट डिजीज से मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल मौत के 13 प्रतिशत के लिए इस्केमिक हार्ट डिजीज जिम्मेदार है. साल 2021 में इस्केमिक हार्ट डिजीज से 91 लाख लोगों की मौत हुई थी जबकि, कोरोना से सिर्फ 8 लाख लोगों की मौत हुई थी. रिपोर्ट के माने तो हर साल 17.7 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है. यह आंकड़े दर्शाते हैं कि, इस्केमिक हार्ट डिजीज कोविड से कई खतरनाक और जानलेवा है.

क्या है इस्केमिक हार्ट बीमारी?

इस्केमिक हार्ट डिजीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्लड फ्लो में कमी आती है. यह समस्या अक्सर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण होती है. इस बीमारी में नसों में प्लाक के जमा होने के कारण ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है. इस बीमारी में छाती में दर्द और दिल के दौरा पड़ने के लक्षण दिखाई देते हैं. दवाइयां सर्जरी और लाइफस्टाइल में बदलाव कर इस बीमारी से बच सकते हैं. इससे बचे रहने के लिए सबसे बेहतर है कि रोजाना आधे घंटे तक फिजिकल एक्टिविटी करें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement