Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

क्या आज लग रहा है सूर्य ग्रहण और दोपहर में छाएगा गहरा अंधेरा? सूतक काल से लेकर ग्रहण लगने की सही तारीख जान लें

Solar Eclipse Exact Date: क्या आज दोपहर में लग रहा है सूर्य ग्रहण? अगर आप भी कंफ्यूज हैं तो ये खबर आपके लिए हैं.

Latest News
क्या आज लग रहा है सूर्य ग्रहण और दोपहर में छाएगा गहरा अंधेरा? सूतक काल से लेकर ग्रहण लगने की सही तारीख जान लें

क्या आज 2 अगस्त को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण?

Add DNA as a Preferred Source

Is there Surya Grahan Today?: साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लग रहा है इसको लेकर बहुत से लोगों को कंफ्यूजन हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर कुछ न्यूज ऐसी वायरल हो रही हैं कि आज यानी शनिवार 2 अगस्त को सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा. ये सच है कि सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है लेकिन इस साल 2 अगस्त को नहीं. 

असल में 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगेने वाला है लेकिन ये साल 2025 में नहीं, बल्कि 2027 में लगेगा और ये सबसे लबां और अंधेरा करने वाला सूर्य ग्रहण होगा. अगले दो साल बाद अगस्त में लगने वाला ये सूर्य ग्रहण 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा. इसमें पृथ्वी पर कुछ हिस्सों में पूरी तरह से अंधेरा हो जाएगा.  

हालांकि उस समय भी ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. ये ग्रहण अफ्रीका, यूरोप और मध्य पूर्व के कई हिस्सों सहित ट्यूनीशिया, मिस्र, सऊदी अरब, यमन, सूडान, सोमालिया, स्पेन और ओमान में दिखाई देगा.

बता दें कि साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा और इस दिन ही सर्व पितृ अमावस्या होगी. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य की डिस्क को आंशिक रूप से ढक लेगा.

सितंबर में लगने वाला सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा इसलिए कोई सूतकाल भी नहीं होगा. ये ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में ही दिखेगा.  

जान लें कि सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है.  
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement