लाइफस्टाइल
Hair Oil After Washing Hair: शैम्पू से बालों को धोने के तुरंत बाद बालों में तेल लगाना आपके बालों को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है, आइए जानें इससे आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
Hair Oil After Washing Hair- कई लोगों की ये आदत होती है कि वह बालों को शैंपू से धोने के तुरंत बाद तेल लगा लेते हैं. आपको बता दें कि शैम्पू के तुरंत बाद बालों में तेल लगाना आपके बालों को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है. आमतौर पर ऐसा लोग इसलिए करते हैं ताकि बालों की चमक बनी रहे. वहीं कुछ लोग बालों को पोषण देने के लिए नियमित (Hair Care Tips) रूप से ऑइलिंग करते हैं. पर आपकी ये आदत बालों के लिए (Hair Oiling) नुकसानदेह हो सकती है. इसकी वजह से आपको इन गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है...
अगर आप बाल धोने के तुरंत बाद तेल लगाते हैं तो यह पानी के ऊपर ही रह जाता है और बालों के स्कैल्प में गहराई से प्रवेश नहीं कर पाता, ऐसे में बाल पूरी तरह से पोषित नहीं होते और चिपचिपे व भारी महसूस होने लगते हैं. वैसे भी तेल और पानी अच्छी तरह से नहीं मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: Sleep Deprived Country: 6 घंटे से कम की नींद लेते हैं 60 फीसदी भारतीय, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ रहा रिस्क
बालों को सूखने का समय नहीं मिलने के कारण बाल चिपचिपे नजर आने लगते हैं और जब बाल गीले होते हैं तो तेल सतह पर जमा हो जाता है और बचे हुए शैम्पू या कंडीशनर के अवशेषों के साथ मिलकर एक तैलीय परत बना लेता है. इससे बाल शाइनी और हेल्दी की बजाय चिपचिपे और बेजान दिख सकते हैं।
शैम्पू सिर्फ बालों को ही नहीं बल्कि स्कैल्प को भी साफ करता है. ऐसे में शैम्पू करने के तुरंत बाद स्कैल्प पर तेल लगाने से तेल की परत के नीचे नमी और बढ़ जाती है और यह स्कैल्प के संतुलन को बिगाड़ता है, जो बैक्टीरिया के पनपने की वजह बन सकता है. ऐसे में इससे खुजली, जलन या यहां तक कि रूसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
बालों की देखभाल के लिए अगर आप सीरम, लीव-इन कंडीशनर, या हीट प्रोटेक्टेंट जैसे कई उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, तो इस स्थिति में बालों को धोने के तुरंत बाद तेल लगाना इन उत्पादों को अपना काम ठीक से करने से रोक सकता है. क्योंकि तेल अन्य उत्पादों को स्कैल्प में पूरी तरह से प्रवेश करने से रोकता है, जिससे स्टाइलिंग या पोषण उत्पादों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है.
बालों में ऑइलिंग करने का एक सही समय होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप शैम्पू करने से पहले तेल लगाते हैं, तो यह आपके बालों और स्कैल्प को गहराई तक पोषण देने का पर्याप्त समय देता है और तेल बालों के शाफ्ट में अच्छी तरह से समा जाता है और अंदर से नमी और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है.
ऐसी स्थिति में यह एक सुरक्षात्मक परत भी बनाता है, जो शैम्पू के दौरान बालों को रूखे होने और अत्यधिक नमी खोने से बचाने का काम करता है. इसके बाद शैम्पू करने से तेल के साथ-साथ गंदगी भी धुल जाती हैं और इससे बाल साफ, मुलायम और पोषित महसूस होते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.