Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

International Yoga Day 2025: योग दिवस पर खुद से करें सूर्य नमस्कार करने का वादा, सेहत रहेगी परफेक्ट

International Yoga Day: साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था. जिसके बाद पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था. इस साल 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है.

Latest News
International Yoga Day 2025: योग दिवस पर खुद से करें सूर्य नमस्कार करने का वादा, सेहत रहेगी परफेक्ट
Add DNA as a Preferred Source

Yoga Day 2025: योग करना शरीर को चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रखने के लिए जरूरी होता है. योग सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है. योग में सबसे बेहतर सूर्य नमस्कार को माना जाता है. सूर्य नमस्कार करने से पूरे शरीर को लाभ मिलता है. सिर्फ सूर्य नमस्कार में ही 8 आसन होते हैं जो 12 चरण में पूरा होता है. आप इस योग दिवस के मौके पर खुद से रोजाना सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) करने का वादा कर सकते हैं. डेली सूर्य नमस्कार करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी. आइये आपको सूर्य नमस्कार के सभी स्टेप और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं. 

सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप (Surya Namaskar Steps)

  1. प्राणासन
  2. हस्तोत्तानासन
  3. हस्तपादासन
  4. अश्व संचालनासन
  5. पर्वतासन
  6. अष्टांग नमस्कार
  7. भुजंगासन
  8. अधोमुख श्वानासन
  9. दंडासन
  10. हस्तपादासन
  11. हस्तोत्तानासन
  12. ताड़ासन​

आप इन सभी स्टेप्स को बारी-बारी फॉलो करके सूर्य नमस्कार कर सकते हैं. इन आसनों को करने से संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर रहता है.

सूर्य नमस्कार करने के फायदे (Surya Namaskar Benefits)

- सूर्य नमस्कार करने से शरीर में लचीलापन आता है. इससे मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग होती है.
- शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है.
- यह मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए भी अच्छा होता है जिससे वजन कम होता है और मोटापे की समस्या नहीं होती है.

- सूर्य नमस्कार मांसपेशियों के साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है. ऐसे में पेट से संबंधित समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और अपच नहीं होती है.
- तनाव और चिंता को दूर कर मानसिक शांति के लिए भी सूर्य नमस्कार करना अच्छा होता है. यह ब्लड प्रेशर को बेहतर करता है.
- सूर्य नमस्कार के दौरान इन आसनों के साथ ही गहरी और लंबी सांसे लेनी होती है जिससे सांस की समस्या नहीं होती है और यह फेफड़ों के लिए भी अच्छा होता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement