लाइफस्टाइल
International Happiness Day 2025: हर साल 20 मार्च को इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे मनाया जाता है. यह दिन खुशी के महत्व को और भी अच्छे से स्पष्ट करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है. इस साल हैप्पीनेस डे 'केयरिंग एंड शेयरिंग' थीम पर मनाया जा रहा है.
World Happiness Index 2025: आज 20 मार्च को इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे है. इस साल 'केयरिंग एंड शेयरिंग' थीम पर इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे मनाया जा रहा है. इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे मनाने की शुरुआत 28 जून 2012 को की गई थी. इस दिन 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस (International Happiness Day 2025) घोषित किया गया था. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में सभी देशों को हैप्पीनेस के आधार पर रैंकिंग किया गया है. इस देश में पाकिस्तान भारत से ज्यादा खुशहाल देश है.
वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में 147 देश शामिल हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर फिनलैंड है. फिनलैंड लगातार आठवें साल वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में नंबर वन पर है. इस इंडेक्स के मुताबिक, फिनलैंड में लोग भरपूर खुश हैं. बता दें कि, समाज की समग्र खुशी को मापने के लिए स्वास्थ्य, धन, स्वतंत्रता, उदारता सभी फैक्टर को देखा जाता है. इन सवालों के जवाबों के आधार पर हैप्पीनेस इंडेक्स तैयार की जाती है.
Good Sleep Tips: रात को चाहिए अच्छी और सुकून भरी नींद, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें
भारत का नंबर वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में 126वां है. वहीं इस लिस्ट में पाकिस्तान का नंबर 118वां है. इस वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स के मुताबिक, पाकिस्तान भारत से अधिक खुशहाल देश है. इस लिस्ट में अमेरिका 24वें स्थान पर है. जबकि, साल 2012 में अमेरिका लिस्ट में 11वें स्थान पर था. इसके बाद से अमेरिका इसमें नीचे आता जा रहा है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.