लाइफस्टाइल
International Family Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस हर साल 15 मई को मनाया जाता है. परिवार के महत्व को समझाने के लिए यह खास दिन मनाया जाता है.
International Family Day 2025 Wishes in Hindi: लोगों को परिवार की अहमियत बताने और परिवार के महत्व को समझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने साल 1994 में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने की शुरुआत की थी. तब से हर साल 15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है. आप परिवार दिवस के मौके पर अपने परिवार वालों को यहां से मैसेज भेज विश (Family Day 2025 Wishes) कर सकते हैं. हम आपके लिए परिवार दिवस शुभकामना (Happy Family Day 2025) के चुनिंदा मैसेज लेकर आए हैं.
परिवार से बड़ा नहीं है कोई धन
परिवार के बिना जीवन है अधूरा
आओ कभी न छोड़ें अपनों का साथ
सबका साथ मिले तो परिवार हो पूरा
Happy Family Day 2025
प्यार करो पर शर्त बिना
तकरार करो पर घमंड बिना
ये रिश्तों का माया जाल है साहब
एक चूक से तो परिवार टूट जाते हैं
इसलिए परिवार का ख्याल रखा करो
Happy Family Day 2025
माता पिता होते हैं परिवार का आधार
आओ हम सब करें अपने परिवार को प्यार
कभी न हो दूरी हम सबमें
परिवार के लिए बन जाएं जिम्मेदार
Happy Family Day 2025
अपनों का साथ मिलेगा तो दिन बन जाएगा यादगार
अपनों के साथ न रखें दूरियां, बढ़ाएं प्यार
आओ मिल कर बोलें अपनों से एक बार
तुम हो तो इस जीवन में है बहार
Happy Family Day 2025
परिवार किसी के जीवन का सबसे मजबूत स्तंभ होता है,
इस स्तंभ को हमेशा प्यार और देखभाल के साथ संजोए
Happy Family Day 2025
लड़ाई-झगड़े तो परिवार में होते है,
पर हम एक-दूसरे का कभी हाथ नहीं छोड़ते है
Happy Family Day 2025
जिस परिवार में माता पिता हंसते हैं
उस घर में सभी देव-भगवान बसते हैं
Happy Family Day 2025
मुस्कुराहट का कोई मोल नहीं होता,
कुछ रिश्तों का कोई तोल नहीं होता
वैसे तो लोग मिल जाते हैं हर मोड़ पर,
पर कोई परिवार की तरह अनमोल नहीं होता
Happy Family Day 2025
ना कोई राह आसान चाहिए
ना ही हमें कोई पहचान चाहिए
एक ही चीज मांगते हैं रोज भगवान से
परिवार के चेहरे पर हर पल प्यारी से मुस्कान चाहिए
Happy Family Day 2025
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.