लाइफस्टाइल
Happy Independence Day 2025: 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस के दिन आप यहां से मैसेज शेयर कर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं. आप यहां से देशभक्ति से भरे खास मैसेज भेज सकते हैं.
Happy Independence Day 2025 Wishes: भारत को साल 1947 में 15 अगस्त के दिन ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी. तभी से इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया जाता है. इस साल 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप यहां से मैसेज भेज अपने प्रियजनों को बधाई दे सकते हैं. इन मैसेज को शेयर कर आपके दिलों में देशभक्ति की भावना जाग उठेगी.
दे सलामी इस तिरंगे को
जिससे हमारी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक जान में जान है
Happy Independence Day 2025
दाग गुलामी का धोया है जान लुटा कर,
दीप जलाए हैं कितने दीप बुझा कर,
मिली है जब ये आजादी तो फिर से इस आजादी को,
रखना होगा हर दुश्मन से आज बचाकर
Happy Independence Day 2025
तुझपे कोई गम की आंच आने नहीं दूं,
कुर्बान मेरी जान तुझपे शाद रहे तू,
ऐ वतन, वतन मेरे, आबाद रहे तू,
मैं जहां रहूं जहां में याद रहे तू
Happy Independence Day 2025
दिल से निकलेगी न मरकर भी वतन की उल्फत,
मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफा आएगी
Happy Independence Day 2025
क्या है Weekend Marriage Plan? मॉडर्न कपल्स के बीच क्यों बढ़ रहा इसका ट्रेंड, यहां समझें
गंगा, यमुना, यहां नर्मदा,
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा,
शांति-प्रेम की देता शिक्षा,
मेरा भारत सदा सर्वदा
Happy Independence Day 2025
लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है
उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी
Happy Independence Day 2025
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना
हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा
Happy Independence Day 2025
यह बात हवाओं को भी बताए रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना
Happy Independence Day 2025
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.