Advertisement

Anti Cancer Foods: कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करते हैं ये फूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल

Anti Cancer Foods: कैंसर एक खतरनाक बीमारी है जिसकी वजह से हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. ऐसे में इस बीमारी के खतरे को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल कर सकते हैं.

Latest News
Anti Cancer Foods: कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करते हैं ये फूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल

Anti Cancer Foods

Add DNA as a Preferred Source

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान की वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है. कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम ही लोगों को डरा देता है. हर साल लाखों लोग इस बीमारी की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं. हालांकि, आपको ये जानकर थोड़ी राहत मिलेगी कि हमारे किचन में ही कई ऐसे खाद्य पदार्थ मौजूद हैं जो इस गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर इन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल कर आप स्वस्थ जीवन की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं. ऐसे में आइए यहां जानते हैं कि कैंसर के खतरे को कम करने के लिए डाइट में किन फूड्स को शामिल करना चाहिए.

कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं ये फूड्स

बेरीज
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसे बेरीज, एंथोसायनिन नामक पावुरफुल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. ये कैंसर से्ल्स के विकास को रोकने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. आप इन्हें ब्रेकफास्ट में या स्नैक के तौर पर खा सकते हैं.

टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो प्रोस्टेट, फेफड़े और पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है. टमाटर को आप कच्चा खाएं या फिर सब्जी या चटनी के रूप में इस्तेमाल करें, यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन नामक कंपाउंड होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कैंसर गुण होते हैं. यह कैंसर सेल्स की ग्रोथ को धीमा करने और उन्हें खत्म करने में मदद कर सकता है. आप हल्दी को अपनी सब्जियों, दालों या दूध में मिलाकर ले सकते हैं.

लहसुन
लहसुन में मौजूद एलिसिन जैसे सल्फर तत्व कैंसर सेल्स की ग्रोथ को धीमा करने और उन्हें नष्ट करने में मदद कर सकते हैं. कई अध्ययनों में पाया गया है कि लहसुन पेट और कोलोरेक्टल कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.


यह भी पढ़ें:अब महंगे सनस्क्रीन को कहें अलविदा, धूप से बचने के लिए आज ही घर में रखी इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल


क्रूसिफेरस सब्जियां 
ब्रोकोली, गोभी, फूलगोभी और केल जैसी क्रूसिफेरस सब्जियां ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक तत्वों से भरपूर होती हैं. ये तत्व शरीर में एंजाइमों को सक्रिय करते हैं जो कार्सिनोजेन्स को डीएक्टिवेट करने में मदद करते हैं. इन्हें उबालकर, स्टीम में पकाकर या सलाद के रूप में खाया जा सकता है.

पत्तेदार सब्जियां
पालक, केल, मेथी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों का भंडार हैं. ये शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं, जिससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है. सलाद, सब्जी या स्मूदी के रूप में इनका नियमित सेवन करें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Read More
Advertisement