लाइफस्टाइल
Men's Health:आज आपको पुरुषों में होने वाले उन कैंसर के बारे में बताएंगे जो अमूमन उनके शरीर के कुछ अंगों के बढ़ने के कारण होता है.
हम अक्सर अपने शरीर की उपेक्षा करते हैं. शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं जिन पर हम ध्यान नहीं देते. ऐसे में शरीर के कुछ अंगों का गलत विकास आपके स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक हो सकता है. पुरुषों के शरीर में ऐसा ही एक अंग है 'स्तन'. 'पुरुष स्तन' कई गंभीर बीमारियों जैसे वृषण कैंसर (Testicular cancer), स्तन कैंसर (Breast Cancer)और यकृत रोग (Liver Disease) का लक्षण हो सकते हैं. अगर पुरुषों को अपने सीने या शरीर में कोई भी असामान्य बदलाव दिखाई दे तो उन्हें तुरंत अपनी जांच करवानी चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
इंस्टाग्राम पर डॉ. सूरज कुकड़िया ने चेतावनी दी है कि अगर पुरुषों में सीने में उभार आता है, तो इसका मुख्य कारण टेस्टिकुलर कैंसर का लक्षण हो सकता है. जो ब्रेस्ट कैंसर और लिवर कैंसर हो सकता है. सोशल मीडिया पर मशहूर डॉ. सूरज कुकड़िया ने इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने चेतावनी दी है कि पुरुषों के सीने से जुड़ा यह लक्षण कई गंभीर बीमारियों का लक्षण हो सकता है.
डॉक्टरों कहना है कि कभी-कभी यह लक्षण सामान्य होता है और इससे कोई समस्या नहीं होती, लेकिन इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से जाँच करवानी चाहिए. यह लक्षण वृषण कैंसर, स्तन कैंसर और यकृत रोग का संकेत हो सकता है.
बड़े स्तन होने का क्या मतलब है?
डॉ. सूरज ने बताया कि पुरुषों में बड़े स्तनों के लक्षण को मेडिकल भाषा में गाइनेकोमेस्टिया कहा जाता है. गाइनेकोमेस्टिया एक ऐसी स्थिति है जब लड़कों या पुरुषों की छाती पर स्थित स्तन बड़े हो जाते हैं. ऐसा होने पर निप्पल या छाती में सूजन और दर्द हो सकता है.
क्या पुरुषों में बढ़े हुए स्तन खतरे का संकेत हैं?
डॉक्टरों का कहना है कि यह समस्या बहुत आम है और कई लोगों को होती है. इसके लिए हमेशा इलाज की ज़रूरत नहीं होती. लेकिन कभी-कभी यह गंभीर बीमारियों का लक्षण भी हो सकता है.
गाइनेकोमेस्टिया को नज़रअंदाज़ न करें.
डॉ. कुकड़िया ने कहा कि गाइनेकोमास्टिया एक बहुत ही महत्वपूर्ण लक्षण है जिस पर ध्यान देना ज़रूरी है. यह लिवर रोग, वृषण कैंसर और यहाँ तक कि स्तन कैंसर जैसी कई बीमारियों का लक्षण हो सकता है. अक्सर यह माना जाता है कि स्तन कैंसर सिर्फ़ महिलाओं को होता है, पुरुषों को नहीं. डॉक्टर ने बताया कि पुरुषों को भी स्तन कैंसर हो सकता है. इसलिए, अगर आपको अपनी छाती में कोई गांठ या सूजन दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से जाँच करवाएँ.
लक्षण दिखाई देने पर क्या करें
डॉक्टर ने बताया कि इस स्थिति में, डॉक्टर आपका पिछला मेडिकल इतिहास देखेंगे, आपकी जाँच करेंगे और ज़रूरत पड़ने पर ब्लड टेस्ट और हार्मोन प्रोफाइल जैसी जाँचें भी कर सकते हैं. जाँच रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज तय किया जाता है. लेकिन इस लक्षण को कभी भी हल्के में न लें. डॉक्टर ने बताया कि गाइनेकोमेस्टिया के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें हार्मोनल असंतुलन, दवाओं के दुष्प्रभाव, लिवर या किडनी की बीमारी या थायरॉइड की समस्या शामिल हो सकती है. अगर ये लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से संपर्क करने में संकोच न करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.