लाइफस्टाइल
अगर आपके बाल सफेद हैं और बालों पर कलर लगाते ही दो दिन में फिर से सफेदी झलकने लगती है तो तय है कि आप कलर लगाते समय कुछ न कुछ गलती कर रहे हैं.
अक्सर लोगों की ये शिकायत होती है कि बालों में कैमिकल हेयर डाई लगाते ही अगले 2 दिन में बालों की सफेदी झलकने लगती है. ऐसा ज्यादातर लोगों के साथ होता है और उन्हें लगता है कि उनके जड़ से बाल नए सफेद निकल हैं लेकिन ऐसा नहीं है. सच ये है कि कुछ गलत तरीके से कलर लगाने और कलर लगाने के बाद कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो न करने के कारण ही बाल कलर लगाते ही तुरंत सफेद होने लगते हैं.
आज आपको वो तरीका हेयर कलर लगाने का बताएंगे जिसे अगर आप आजमा लें तो आपके कलर लगे बाल लंबे समय तक काले रहेंगे और बालों की सफेदी महीनों तक नजर नहीं आएगी.
बालों का कलर कैसे लंबे समय तक टिकेगा
1- सबसे पहले बालों को शैंपू करे उसके बाद हल्के गीले बालों में कलर को अप्लाई करें.
2- डेवलपर के वाल्यूम का ध्यान रखें. जब भी व्हाइट हेयर को कवर करना हो तो डेवलपर का वाल्यूम 20 ही होना चाहिए.
3-कलर ट्यूब और डेवलपर का रेशियो 2:1 होना चाहिए, यानी कलर 2 भाग तो डेवलपर 1 भाग.
4- कलर लगाने के तुरंत बाद शैंपू न करें और जब शैंपू करना हो तो बाल से कलर निकालने के लिए हमेश कलर प्रोटेक्शन शैंपू ही यूज करें.
5-बाल से कलर धोने के बाद कंडिशनर का यूज जरूर करें क्योंकि ये ही कलर को बालों में लॉक करेगा.
6-बालों में शैंबू वीक में एक बार करें. बार-बार शैंपू से कलर निकलने लगता है
7-अगर बालों में शैंपू जरूरी है तो ड्राई शैंपू का यूज करें.
8-कलर लगाने के बाद उसे 30 या 35 मिनट से बिलकुल भी ज्यादा न रखें.
अगर इन बातों का आपने ध्यान रखा तो तय मानें आपके बालों से कलर कम से कम 25 दिन तक तो नहीं उतरने वाला है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले हेयर एक्सपर्ट से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.