लाइफस्टाइल
Omega 3 Deficiency Symptoms: शरीर में ओमेगा 3 की कमी के कारण ये लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में डायट में इन चीजों को जरूर शामिल करें
डीएनए हिंदी: अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपके शरीर में ओमेगा-3 की कमी (Omega 3 Deficiency) नहीं होनी चाहिए. क्योंकि अच्छी त्वचा, मस्तिष्क और प्रतिरक्षा स्वास्थ्य के लिए शरीर में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega 3 Fatty Acid) का होना बेहद जरूरी है. इसके लिए लोग ओमेगा -3 से भरपूर (Omega 3 Deficiency Diet) खाद्य पदार्थों या सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं. ओमेगा-3 और मछली को एक ही माना जाता है, जिसकी वजह से शाकाहारी लोग इसका सेवन करने से परहेज करते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे विकल्प के बारे में बताने वाले हैं, जिसका आप सेवन कर सकते हैं.
दरअसल ओमेगा -3 फैटी एसिड हेल्दी फैट होते हैं जो आपके दिल को स्वस्थ रखने, सूजन को कम करने और कैंसर और गठिया जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में (Omega 3 Deficiency Symptoms) मदद करते हैं. इसके साथ ही ये ग्लूकोज टॉलरेंट, ब्लडप्रेशर, नर्व्स सिस्टम के विकास समेत कई अन्य चीजों को नियंत्रित करते हैं.
शरीर में ओमेगा -3 की कमी के लक्षण (Omega 3 Deficiency Symptoms)
जब त्वचा या नाखून बदलने लगते हैं, तो समझ जाइए की आपको ओमेगा 3 का अधिक सेवन करने की आवश्यकता है. लेकिन ऐसा करने से पहले आपको ओमेगा 3 की कमी के लक्षणों को पहचानना होगा.
यह भी पढ़ें - Hair Fall Remedies: बालों के झड़ने से हैं परेशान तो चावल के पानी से करें ये उपाय, कमर तक आ जाएंगे बाल
त्वचा, बाल और नाखूनों में बदलाव होना
अगर अचानक से सूखी त्वचा, फ्रिजी बाल, और पतले नाखून जो आसानी से टूटने लगें तो ऐसे लक्षण ओमेगा -3 की कमी के कारण हो सकते हैं. ऐसे में डैंड्रफ की समस्या के अलावा आपकी त्वचा पर रैशेज भी हो सकते हैं.
दिल से जुड़ी बीमारियां
अगर आपको दिल से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको ओमेगा-3 का सेवन बढ़ा देना चाहिए. क्योंकि, यह किसी भी तरह के हृदय रोग से बचाता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है.
एकाग्रता में कमी
आवश्यक फैटी एसिड की कमी की वजह से आपको फोकस करने और याद्धाश्त में कठिनाई पैदा होती है. इसके अलावा चिड़चिड़ापन भी हो सकता है. ऐसी स्थिति में जो बच्चे या वयस्क बिना किसी कारण के जल्दी गुस्सा करने लगते हैं, वे ओमेगा-3 की कमी से ग्रसित हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें - सफेद बाल में लगाएं ये पेस्ट, शर्तिया 40 मिनट में Permanent Black हो जाएंगे हेयर
जोड़ों के दर्द और टांगों में ऐंठन
मछली के तेल से प्राप्त ओमेगा-3 में उत्कृष्ट सूजन-रोधी गुण होते हैं जो जोड़ों में सूजन को कम करता है. ऐसे में अगर आपको जोड़ों का दर्द है, तो ओमेगा-3 के उचित सेवन से इससे होने वाले दर्द को भी रोका जा सकता है.
थकान व नींद न आने की समस्या
ज्यादातर मामलों में नींद न आने की समस्या और थकान तनाव से जुड़ी होती है, लेकिन यह ओमेगा-3 की कमी के कारण भी हो सकता है. ऐसे में इसके सेवन से आप बेहतर नींद में मदद पा सकते हैं.
ये हैं ओमेगा -3 के स्रोत
ओमेगा -3 विशेष रूप से ठंडे पानी की वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन, ट्यूना, मैकेरल और सार्डिन में भरपूर मात्रा में पाया जाता है, लेकिन शाकाहारी लोग नट और बीज जैसे अलसी, चिया के बीज और अखरोट का सेवन कर ओमेगा 3 की कमी को दूर कर सकते हैं. इनके अलावा वनस्पति तेल जैसे अलसी का तेल, सोयाबीन का तेल, और कनोला तेल के साथ-साथ अंडे, दही, जूस, दूध और सोया मिल्क जैसे खाद्य पदार्थ के सेवन से भी ओमेगा -3 की कमी को दूर किया जा सकता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.