लाइफस्टाइल
Human Body GK: शरीर का ऐसा कौन सा अंग है, जिसके बिना भी हम जिंदा रह सकते हैं या शरीर का कौन सा अंग खुद को ठीक कर सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब...
Human Body GK- हमारे शरीर में कई तरह के अंग होते हैं और इन अंगों में से कुछ बेहद जरूरी होते हैं और कुछ ऐसे हैं जिनके बिना भी जीवन चल सकता है. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि शरीर का ऐसा कौन सा अंग है, जिसके बिना भी हम जिंदा रह सकते हैं या शरीर का कौन सा अंग खुद को ठीक (Human Body Organs) कर सकता है. क्या हम एक किडनी के साथ जिंदा रह सकते हैं? ऐसे में आपके मन में भी ये सवाल पैदा होता है तो आइए जानते हैं क्या है इसका जवाब...
बता दें कि यकृत यानी लिवर (Liver) शरीर का ऐसा एकमात्र अंग है, जो खुद को दोबारा विकसित (Regenerate) कर सकता है. Genome British Colmbia की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर लिवर का कुछ हिस्सा काट भी दिया जाए, तो वह धीरे-धीरे फिर से बन सकता है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अपेंडिक्स (Appendix) को आमतौर पर शरीर का सबसे गैरजरूरी अंग माना जाता है, LiveScience के मुताबिक, यह बड़ी आंत से जुड़ा एक छोटा सा थैला होता है और इसका कोई खास काम नहीं होता. अगर इसमें संक्रमण हो जाए (Appendicitis), तो इसे सर्जरी से निकाल दिया जाता है और बिना इसके इंसान पूरी जिंदगी सामान्य रूप से जी सकता है.
इसके अलावा मनुष्य एक फेफड़ा, एक किडनी, प्लीहा, पित्ताशय, प्रत्येक पैर की फाइबुला हड्डियां, छह पसलियों के बगैर भी जी सकता है
इंसान के शरीर का सबसे मजबूत अंग जबड़ा (Jaw) यानी "Masseter" मांसपेशी को माना जाता है, यह इतना ताकतवर होता है कि इंसान इसकी मदद से दांतों से बड़ी चीजें काट सकता है. वहीं हड्डियों में फीमर (जांघ की हड्डी) सबसे मजबूत मानी जाती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.