Advertisement

Mahakumbh 2025: आधे से भी कम हुई महाकुंभ में हेलिकॉप्टर राइड की कीमत, ऐसे करें बुकिंग

Mahakumbh Helicopter Ride: इस बार संगम नगरी प्रयागराज का भव्य नजारा आपको आकाश से देखने का मौका मिलेगा. बता दें कि पवन हंस द्वारा हेलीकॉप्टर राइड की सुविधा शुरू की गई है, जिसकी कीमत अब आधे से भी कम हो गई है. 

Latest News
Mahakumbh 2025: आधे से भी कम हुई महाकुंभ में हेलिकॉप्टर राइड की कीमत, ऐसे करें बुकिंग

 mahakumbh helicopter ride

Add DNA as a Preferred Source

प्रयागराज में महाकुंभ मेला (Mahakumbh 2025) शुरू हो चुका  है, बता दें कि यह मेला 26 फरवरी 2025 तक चलेगा, लगभग 45 दिन तक. पहले दिन ही संगम तट पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, बता दें कि इस बार महांकुभ मेले में संगम पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं के स्नान के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. रहने के लिए खास टेंट सिटी और डोम सिटी भी तैयार किया गया है.. 

इसके अलावा इस बार संगम नगरी प्रयागराज का भव्य नजारा आपको आकाश (Helicopter Ride)  से देखने का मौका मिलेगा. बता दें कि पवन हंस द्वारा हेलीकॉप्टर राइड की सुविधा शुरू की गई है, जिसकी (Helicopter Ride In Mahakumbh) कीमत अब आधे से भी कम हो गई है. 

कितनी है महाकुंभ में हेलिकॉप्टर राइड की कीमत? 
बता दें कि पवन हंस द्वारा हेलीकॉप्टर राइड की कीमत अब और सस्ता हो गया है, अब श्रद्धालु मात्र ₹1296 में सात से आठ मिनट तक कुंभ क्षेत्र का अद्वितीय दृश्य देख सकेंगे. इससे पहले इसका किराया ₹3000 रूपये था. बता दें  यह राइड डिजिटल लॉन्च के साथ शुरू हुई है और बुकिंग ऑनलाइन उपलब्ध है. इसकी ऑनलाइन बुकिंग के लिए www.upstdc.co.in का उपयोग किया जा सकता है.

₹3000 था पहले किराया 
₹1296 है वर्तमान किराया
यहां से कर सकते हैं बुकिंग-  UP Tourism Website

नोट- इसकी कीमत मौसम और मांग के अनुसार बदल भी सकती है. 

अन्य व्यवस्था
बता दें कि इस बार महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु न केवल धार्मिक अनुभव करेंगे, बल्कि मनोरंजन का भी आनंद उठा पाएंगे. इस बार उत्तर प्रदेश पर्यटन और संस्कृति विभाग ने महाकुंभ में साहसिक जलक्रीड़ा और अन्य रोमांचक खेलों की भी व्यवस्था की है.

 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement