Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

सुबह-सुबह नींद के नशे में रहते हैं आप, तो उठने के लिए अपनाएं ये टिप्स, भाग जाएगा आलस

Early Wake Up Tips: सुबह काम पर जाने के लिए आपकी नींद नहीं खुलती है तो यहां बताए टिप्स को अपना सकते हैं.

Latest News
सुबह-सुबह नींद के नशे में रहते हैं आप, तो उठने के लिए अपनाएं ये टिप्स, भाग जाएगा आलस

How to Wake Up Early in Morning

Add DNA as a Preferred Source

Wake Up Early in Morning: आजकल देर रात तक जागना लोगों के लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है ऐसे में सुबह उठने में दिकक्त होती है. काम पर जाने के लिए सुबह नींद ही नहीं खुलती है. लोग अलार्म को स्नूज करके थोड़ी देर और, थोड़ी देर और करते रहते हैं. लेकिन आप इस समस्या से बाहर निकलना चाहते हैं तो यहां बताए टिप्स को अपना सकते हैं. इन्हें अपनाने से आपकी नींद आसानी से खुल जाएगी. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.

सुबह जल्दी जागने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स (Tips to Wake Up Early in Morning)

स्क्रीन टाइम कम करें

रात को सोने से पहले फोन चलाते हैं, टीवी देखते हैं तो इसे कम करें. ऐसा करने से आप जल्दी सो पाएंगे और अच्छी नींद भी आएगी. आपको सोने से करीब 2 घंटे पहले लैपटॉप, मोबाइल और फोन से दूरी बना लेनी चाहिए.

पूरी करें नींद

इंसान को दिनभर में 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करनी चाहिए. इसके लिए आपको जल्दी सोना चाहिए. आप रात को 1-2 बजे तक जागते हैं तो सुबह आंख नहीं खुलेगी. आपको सुबह 6-7 बजे उठना है तो रात को 9-10 बजे तक सो जाएं.

देर रात को न खाएं

कई लोग देर रात खाना खाते हैं जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. इसके कारण अच्छी नींद भी नहीं आती है. यह पाचन और मोटापे की समस्या का कारण बन सकता है. आपको सोने से 3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए. इसके अलावा देर रात तक स्नैकिंग नहीं करनी चाहिए.

अलार्म दूर रखें

आपको सुबह अलार्म को अपने बिस्तर से दूर रखना चाहिए. वरना आप सुबह इसे बंद करके फिर सो जाएंगे. आप अलार्म दूर रखेंगे तो इसे बंद करने के लिए उठना पड़ेगा. इसके अलावा आपको बिस्तर पर बैठे-बैठे ही स्ट्रेचिंग और योग करना चाहिए.

यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement