Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Dry Hair से मिलेगा छुटकारा, बाल होंगे सॉफ्ट और शाइनी, बस इस तरह इस्तेमाल करें White Vinegar

White Vinegar For Hair: आइए जानते हैं सफेद विनेगर कैसे रूखे और बेजान बालों को मुलायम और चमकदार बना सकता है, इसके इस्तेमाल का सही तरीका क्या है...

Latest News
Dry Hair से मिलेगा छुटकारा, बाल होंगे सॉफ्ट और शाइनी, बस इस तरह इस्तेमाल करें White Vinegar

White Vinegar For Hair

Add DNA as a Preferred Source

सफेद विनेगर का इस्तेमाल आमतौर पर किचन में किया जाता है. हालांकि यह आपके बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. जी हां, ड्राई बालों (Dry Hair) को मुलायम बनाने से लेकर डैंड्रफ और खुजली तक की समस्या को दूर करने में विनेगर आपकी मदद कर सकता है. यह बालों की प्राकृतिक चमक लौटाने के साथ स्कैल्प (White Vinegar For Hair) को हेल्दी बनाए रखता है. हालांकि आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए. 

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सफेद विनेगर (White Vinegar Hair Benefits) कैसे रूखे और बेजान बालों को मुलायम और चमकदार बना सकता है, इसके इस्तेमाल का सही तरीका क्या है और कौन सी सावधानी बरतनी जरूरी है.... 

बालों के लिए फायदेमंद है सफेद विनेगर

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सफेद विनेगर का पीएच लगभग 2.5 से 3.5 के बीच होता है,  इसमें मौजूद एसिडिक गुण बालों के पीएच लेवल को बैलेंस करने में फायदेमंद होते हैं. इससे बालों की ड्राईनेस कम होती है और उनमें नमी बनी रहती है. 

इसके एसिडिक गुण बालों के क्यूटिकल को स्मूद करने का काम करते हैं, जिससे बाल सॉफ्ट और शाइनी नजर आते हैं. इतना ही नहीं इससे डैंड्रफ और खुजली की समस्या दूर हो सकती है और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद मिलती है.  

कैसे करें इस्तेमाल? 

विनेगर और पानी का घोल: इसके लिए 2 कप पानी में 2 बड़े चम्मच सफेद विनेगर मिलाएं और इसे बाल धोने के बाद लास्ट रिंस के रूप में इस्तेमाल करें.

हेयर मास्क: इसके लिए सफेद विनेगर में एलोवेरा जेल और शहद मिलाकर हेयर मास्क (Hair Mask) बनाएं और इसे 20 मिनट तक लगाकर रखें, इसके बाद धो लें. 

यह भी पढ़ें: Elaichi Ke Fayde: महीने भर में दूर हो जाएंगी कई बीमारियां, बस इस तरह खाना शुरू कर दें इलायची!

स्कैल्प क्लींजर: इसके लिए विनेगर और पानी का मिश्रण स्प्रे बॉटल में डालकर स्कैल्प पर स्प्रे करें और 5-10 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें. इससे फायदा नजर आएगा. 

बरतें ये सावधानी

इस बात का ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा मात्रा में न लगाएं, नहीं समस्या बढ़ सकती है. इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1-2 बार ही करें. इसके अलावा अगर आपको इसे लगाने पर किसी भी तरह की जलन महसूस हो, तो तुरंत इसे धो लें. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement