Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को फेंकने की न करें गलती, इन तरीकों से आ सकती है काम

How to reuse tea leaves: क्या आप भी चाय पीने के बाद बची हुई चायपत्ती फेंक देते हैं? तो भूलकर भी ये गलती न करें. चाय छानने के बाद बची हुई पत्तियों का भी कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे.

Latest News
इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को फेंकने की न करें गलती, इन तरीकों से आ सकती है काम

How to reuse tea leaves

Add DNA as a Preferred Source

अक्सर हम सुबह-सुबह एक कप गर्म चाय का आनंद लेना पसंद करते हैं. चाय हमारे दिन की शुरुआत का एक अहम हिस्सा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय पीने के बाद बची हुई चाय की पत्तियों को फेंकना कितना बड़ा नुकसान है? चाय की पत्तियों में कई ऐसे गुण होते हैं जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं. बस हमें इनका इस्तेमाल करने का तरीका पता होना चाहिए. आइए जानते हैं कि आप बची हुई चाय की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.

चायपत्ती का कैसे करें इस्तेमाल 

बदबू को दूर करने के लिए
चाय की पत्तियों में तीखी खशबू होती है जो बदबू को दूर करने में मदद करती है बची हुई चाय की पत्तियों को फ्रिज या कूड़ेदान में रखकर आप बदबू को कम कर सकते हैं.

सफाई में उपयोग
चाय की पत्तियों का इस्तेमाल शीशे धोने, बर्तन साफ ​​करने और चांदी के बर्तन चमकाने के लिए भी किया जा सकता है. चाय की पत्तियों में मौजूद तत्व चिकनाई कम करने और धूल हटाने में बेहर कारगर हैं.

स्क्रब के रूप में 
चाय की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. आप बची हुई चाय की पत्तियों को शहद या दही के साथ मिलाकर स्क्रब तैयार कर सकते हैं और चेहरे पर लगाएं.

बालों के लिए 
चाय की पत्ती बालों के लिए भी फायदेमंद होती है. आप चाय की पत्ती को पानी में उबालकर उससे बाल धो सकते हैं. इससे आपके बालों में चमक आएगी और डैंड्रफ की समस्या भी कम होगी.

फर्टिलाइजर के रूप में 
चाय की पत्तियों में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. आप बची हुई चाय की पत्तियों को मिट्टी में मिलाकर पौधों को खाद के रूप में दे सकते हैं. इससे आपके पौधे स्वस्थ और हरे-भरे रहेंगे.


यह भी पढ़ें:बालों को कलर कराने का है प्लान, तो पहले जान लें इससे होने वाले गंभीर नुकसान


कीटनाशक के रूप में
चाय की पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो कीटों को दूर रखने में मदद करते हैं. आप बची हुई चायपत्ती को पानी में उबालकर एक स्प्रे तैयार कर इसे पौधों पर छिड़क सकते हैं.

कंपोस्ट बनाने के लिए
चाय की पत्तियों का इस्तेमाल खाद बनाने के लिए भी किया जा सकता है. यह खाद मिट्टी को उपजाऊ बनाने में मदद करती है.

मोमबत्ती बनाने में
चाय की पत्तियों का इस्तेमाल मोमबत्ती बनाने के लिए भी किया जा सकता है. यह मोमबत्ती जलने पर अच्छी खुशबू देती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement