लाइफस्टाइल
Raw Milk For Skin: दूध में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं जो इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में कच्चा दूध आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है,
कच्चे दूध का इस्तेमाल सदियों से त्वचा की देखभाल के लिए प्राकृतिक उपचार के तौर पर किया जाता रहा है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड, विटामिन और मिनरल त्वचा को पोषण देने और उसे चमकदार बनाने में मदद करते हैं. अगर आप भी अपनी बेजान त्वचा को फिर से चमकदार बनाना चाहते हैं तो कच्चे दूध का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आइए यहां जानते हैं कि कच्चा दूध त्वचा के लिए किस तरह फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए.
कच्चा दूध के फायदे
यह भी पढ़ें:कमजोर हड्डियों में लोहे जैसी ताकत भर देगी ये सफेद चीज, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
कैसे करें कच्चे दूध का इस्तेमाल?
क्लींजर के रूप में
कच्चे दूध को रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें. यह आपकी त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है.
फेस पैक के रूप में
कच्चा दूध, शहद, हल्दी या दही को मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं. कुछ देर बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा में चमक आती है और मुंहासों से लड़ने में मदद मिलती है.
टोनर के रूप में
गुलाब जल और कच्चे दूध को मिलाकर टोनर बनाएं और इसे चेहरे पर स्प्रे करें। यह आपकी त्वचा को आराम और पोषण देता है.
स्क्रब के रूप में
कच्चे दूध में चावल का आटा या ओट्स मिलाकर स्क्रब बनाएं और चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करें. यह आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और डैड सेल्स को हटाता है.
आंखों के नीचे की जगह
कच्चे दूध में रुई भिगोकर आंखों के नीचे रखें. इससे आंखों के नीचे काले घेरे कम करने में मदद मिलती है.
बालों के लिए
कच्चा दूध बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है. आप शैम्पू करने से पहले अपने बालों में कच्चा दूध लगा सकते हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.