Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Hair Care Tips: त्वचा ही नहीं, बालों को भी डैमेज कर सकती है धूप और गर्मी, जानें गर्मियों में कैसे करें देखभाल

Summer Hair Care: गर्मी में धूप के कारण बालों को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखना काफी मुश्किल हो जाता है. धूप और धूल की वजह से बाल खराब हो सकते हैं. आपको बालों की देखभाल के लिए इन टिप्स को अपनाना चाहिए.

Latest News
Hair Care Tips: त्वचा ही नहीं, बालों को भी डैमेज कर सकती है धूप और गर्मी, जानें गर्मियों में कैसे करें देखभाल

Summer Hair Care

Add DNA as a Preferred Source

Hair Care in Summer Season: गर्मी में धूप और धूल से बाल खराब हो सकते हैं. धूप और गर्मी के कारण बाल डैमेज हो सकते हैं. आपको गर्मी में बालों की देखभाल के लिए हेयरकेयर रूटीन (Garmiyo me Balo ki Dekhbhal) को अपनाना चाहिए. वरना बाल भंगुर और पतले हो जाते हैं. बालों को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने के लिए आप यहां बताई इन टिप्स को फॉलो (Summer Season Hair Care Tips) कर सकते हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं.

गर्मियों में ऐसे करें बालों की देखभाल (Summer Season Hair Care Tips)

धूप में बालों को ढककर रखें

बालों को सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आने से बचाना चाहिए. अगर आप दोपहर के समय बाहर निकल रहे हैं तो सिर को कैप या स्कार्फ से ढक कर ही निकलें.

बालों के लिए सनस्क्रीन

बालों की देखभाल के लिए खास सनस्क्रीन तैयार किए गए हैं आप इनकी मदद से बालों की देखभाल कर सकते हैं. यह स्प्रे के रूप में आते हैं. बालों के ऊपर इसे छिड़कें इससे हानिकारक यूवी किरणों से बालों को बचा सकते हैं.


हनीमून के लिए कश्मीर छोड़ चुनें हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियां, इन Hill Stations का करें प्लान


स्कैल्प को रखें हेल्दी

सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आने से स्कैल्प खराब हो सकते हैं. स्कैल्प संवेदनशील और नाजुक होता है ऐसे में आपके बालों में रूखापन आ सकता है. स्कैल्प और बालों को हेल्दी रखने के लिए बालों को हफ्ते में दो बार अच्छे से धोएं.

दिन में बाहर निकलने से बचें

अगर बहुत जरूरी नहीं है तो आपको धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए. धूप के कारण बालों के गर्म होने से स्कैल्प को नुकसान हो सकता है. सूरज की किरणों से बचने के लिए दोपहर को निकलने से बचें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement