लाइफस्टाइल
How to Stop Sugar Cravings: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और बार बार मीठा खाने की इच्छा होती है, तो आज से ही ये 8 चीजें खाना शुरू कर दें.
डीएनए हिंदीः डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार हो जाए तो फिर जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ती. इसे बस कंट्रोल में रखा जा सकता है. डायबिटीज को कंट्रोल (How to Stop Sugar Cravings) में रखने के लिए खानपान में काफी बदलाव करना पड़ता है. साथ ही, मीठी चीजों से परहेज करना जरूरी होता है, ताकि ब्लड में शुगर लेवल मेंटेन रहे. ऐसे में डायबिटीज में अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग होती है, तो उसे कंट्रोल करने के लिए आपको डाइट में कुछ खास (Foods To Control Sugar Cravings) चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए, तो आइए जानते हैं इन खास चीजों के बारे में..
बेरीज
स्ट्रॉबेरी, रसभरी और ब्लूबेरी जैसे बेरीज फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने और चीनी की क्रेविंग को कम करने में मदद करते हैं.
एवोकाडो
एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और फाइबर पाया जाता है और यह ब्लड शुगर लेवल को कम करने के साथ ही शुगर की क्रेविंग को भी कम करता है.
नट्स
फाइबर, हेल्दी फैट और प्रोटीन भरपूर बादाम, अखरोट, और पिस्ता जैसे नट्स शुगर क्रेविंग को कम करते हुए आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रखते हैं.
ग्रीक योगर्ट
ग्रीक योगर्ट प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है और यह शुगर क्रेविंग को कम करने में मदद करता है. इससे आपको भरा हुआ महसूस होता है.
पालक
आयरन और मैग्नीशियम जैसे विटामिन और मिनरल्स से भरपूर पालक शुगर की क्रेविंग को कम करने और ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है.
शकरकंद
शकरकंद भी फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है और यह शुगर की क्रेविंग को कम करने और ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है.
दालचीनी
वहीं दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, इससे शुगर क्रेविंग भी नहीं होती. ऐसे में सुबह पानी में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी अच्छा होता है.
डार्क चॉकलेट
एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स से भरपूर डार्क चॉकलेट शुगर की क्रेविंग को कम करने और मीठा खाने की आपकी इच्छा को पूरा करती है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.