Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Tips to Quit Smoking: क्या छोड़ना चाहते हैं स्मोकिंग की गंदी लत? सिगरेट की क्रेविंग होने पर खाएं ये 5 चीजें

Remedies To Quit Smoking: एक-दो बार सिगरेट और हुक्का पीने से स्मोकिंग की लत लग जाती है. बाद में इसे छोड़ पाना मुश्किल हो जाता है.

Latest News
Tips to Quit Smoking: क्या छोड़ना चाहते हैं स्मोकिंग की गंदी लत? सिगरेट की क्रेविंग होने पर खाएं ये 5 चीजें

Quit Smoking

Add DNA as a Preferred Source

How To Quit Smoking: स्मोकिंग की लत लगने के बाद इसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है. सिगरेट का धुंआ सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है. यह कैंसर और फेफड़ों की बीमारी का कारण बन सकता है. अगर आप स्मोकिंग की गिरफ्त में हैं और इसे छोड़ना चाहते हैं तो यहां बताए घरेलू नुस्खों का आजमा सकते हैं. जब भी आपको सिगरेट पीने की क्रेविंग हो तो इन चीजों को खाएं. यह चीजें स्मोकिंग छोड़ने में मददगार साबित होंगी.

इन चीजों से पाएं स्मोकिंग की लत से छुटकारा
डेयरी प्रोडक्ट्स

जब भी आपका सिगरेट पीने का मन कर तब आप डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें. इससे लत को छोड़ने में मदद मिलेगी. आप सिगरेट पीने का मन करने पर दूध पिएं या दही खाएं.

अदरक वाली चाय

स्मोंकिग की लत को छोड़ने के लिए आप दूध और अदरक वाली चाय पी सकते हैं. अदरक की चाय आपकी इस लत को छोड़ने में मदद करेगी.


डेली रूटीन की ये 5 गलती बनती हैं Digestive Problems का कारण, ऐसे रखें पाचन तंत्र को हेल्दी


सौंफ और इलायची

अगर आपका मन बार-बार स्मोकिंग का करता है तो सौंफ और इलायची को मिक्स करके अपने पास रख लें. जब भी सिगरेट पीने का मन करें तो इसे खा लें. इससे स्मोकिंग की लत कम होगी और डाइजेशन भी बेहतर होगा.

मुलेठी

स्मोकिंग की लत को छोड़ने के लिए आप मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप स्मोकिंग का मन करने पर मुलेठी का टुकड़ा मुंह में रख लें. इसका मीठा स्वाद सिगरेट की तलब को कम करेगा.

दालचीनी

सिगरेट की लत को छोड़ने के लिए आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं. इसका का तीखा और कड़वा स्वाद सिगरेट की लत को दूर करेगा.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement