लाइफस्टाइल
Chutney For Uric Acid Control: यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप दवाओं के साथ कुछ खास घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं. इसके लिए आप इस देसी नेचुरल चटनी को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
Desi Chutney For Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से चलने-फिरने और बैठने पर हड्डियों में भयंकर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इतना ही नहीं आगे चलकर यही गंभीर रूप ले लेता है और गठिया जैसी भयानक बीमारी का कारण बन सकता है. ऐसे में यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बेहद बहुत जरूरी है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यूरिक एसिड (Uric Acid) को कंट्रोल करने के लिए आप दवाओं के साथ कुछ खास घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं. इसके लिए आप इस देसी नेचुरल चटनी को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है.
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ जाती है तो यूरिक एसिड बढ़ने लगता है. ऐसे में कम प्यूरीन वाले आहार का पालन करने की सलाह दी जाती है, साथ ही उन फूड्स से परहेज करना, जिनमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है. ऐसे में आप इस देसी चटनी को डाइट में शामिल कर लेना चाहिए.
बता दें कि पुदीना, धनिया और अदरक जैसी सामग्रियों से बनी यह चटनी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यूरिक एसिड के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है. यह विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्सिफाइंग तत्वों से भी भरपूर होती है. आइए जानें इस स्पेशल चटनी को बनाने का तरीका..
इस चटनी को बनाने के लिए ताजा पुदीने और हरा धनिया लें और फिर इन्हें धोकर मिक्सर में डालें. इसमें छिला हुआ अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा भुना जीरा डाल लें. इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. इसके बाद आखिर में नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डालें. आप इस चटनी को रोटी, पोली या किसी भी अन्य व्यंजन के साथ खा सकते हैं.
डिस्क्लेमर-ये खबर सामान्य जानकारी और रिपोर्ट्स पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.