लाइफस्टाइल
Monsoon Allergy Care: आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मानसून के मौसम में आपको एलर्जी और बीमारियों से दूर रखेगी...
बारिश के मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता है, पर यह एलर्जी (Monsoon Allergy) और बीमारियों की वजह भी बन जाता है. इस मौसम में छींक आना, नाक बहना, गले में खराश, खांसी, सिरदर्द, आंखों में जलन या रेडनेस जैसी समस्याएं लोगों में बढ़ जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मानसून के मौसम में आपको एलर्जी और बीमारियों से दूर रखेगी. अगर आप अक्सर इस मानसून में एलर्जी और मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं तो इन आसान उपायों को अपना सकते हैं...
सबसे पहले तो अपने आस-पास की नमी और गंदगी को कम करें, इसके अलावा कोशिश करें कि घर में सीलन न बने और कमरों में पर्याप्त रोशनी और हवा भी आती रहे. ध्यान दें बिस्तर और कपड़े हमेशा साफ-सुथरे रखें, गीले कपड़ों को कमरे में न फैलाएं, धूप में सूखाएं.
इस मौसम में अगर संभव हो तो एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें, ताकि घर की हवा साफ बनी रहे. नमी कम करने के लिए डीह्यूमिडिफायर भी फायदेमंद हो सकता है, अगर आपके यहां लगातार बारिश हो रही हैं तो इसका इस्तेमाल जरूरी है.
गले में खराश या नाक बहने जैसी दिक्कत होने पर ठंडी और खट्टी-बासी चीजों से दूरी बना लें. इस मौसम में गर्म और ताजा खाना खाएं. खिचड़ी, सूप या हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद हो सकता है. दिन में दो से तीन बार भाप ले सकते हैं, इससे नाक और गले की सफाई होगी.
बारिश के मौसम में इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित रूप से हल्दी वाला दूध या ग्रीन टी जैसे गर्म पेय पी सकते हैं, इसके अलावा भूखे रहना इम्युनिटी को कमजोर करता है, इसलिए संतुलित और समय पर भोजन करते रहें.
मास्क पहनें, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें, चेहरे, नाक और मुंह को बार-बार न छुएं, बाहर से आने के बाद या कुछ खाने से पहले हाथ जरूर धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें, अगर आप थोड़ी सी सतर्कता बरतें और मौसम के अनुसार अपने खानपान और आदतों में बदलाव करें तो आप मानसून में खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.