लाइफस्टाइल
Ayurvedic Remedy For Uric Acid: आज हम आपको एक ऐसे आयुर्वेदिक देसी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूरिक एसिड की समस्या को काबू में रख सकता है...
Desi Drink For Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड (Uric Acid) का स्तर बढ़ने से लोगों को जोड़ों में दर्द होने, सूजन, रेडनेस होने, मांसपेशियों में अकड़न होने, ऐंठन होने और त्वचा में खुजली होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे आयुर्वेदिक देसी ड्रिंक (Ayurvedic Remedy For Uric Acid) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूरिक एसिड की समस्या को काबू में रख सकता है.
इस ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन को दुरुस्त करने और स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, तो आइए जानते हैं यूरिक एसिड को कम करने के लिए कौन सी आयुर्वेदिक ड्रिंक्स (Healthy Drink For Uric Acid) पी सकते हैं, इसे बनाने का सही तरीका क्या है?
हम बात कर रहे हैं त्रिफला के पानी के बारे में, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक आंवला, हरड़, और बहेड़ा जैसी औषधीय गुणों से भरपूर त्रिफला के पानी (Triphala Water) का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है, इसे आप डाइट में शामिल कर सकते हैं.
इसके लिए सबसे पहले 1 कप गर्म पानी में 1 चम्मच त्रिफल चूर्ण को मिलाएं, इसके बाद 10 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर इसको छानकर सोने से पहले पिएं, यह स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है. आप इन बीमारियों को दूर रखने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं. इससे यूरिक एसिड के साथ-साथ मोटापा, कब्ज, गठिया और त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी.
डिस्क्लेमर-ये खबर सामान्य जानकारी और रिपोर्ट्स पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.