Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Gray Hair Remedy: सफेद बालों को घंटे भर में काला कर देगा ये जादुई नुस्खा, घर पर बना लें ये हर्बल हेयर डाई

सफेद बाल को नेचुरली आप बिलुकल वैसे ही काल या भूरा कर सकते हैं जैसा कीमती कैमिकल हेयर कलर से करते हैं. ये हर्बल डाई आप घर पर ही बना सकते हैं. कैसे, चलिए जानें.

Latest News
Gray Hair Remedy: सफेद बालों को घंटे भर में काला कर देगा ये जादुई नुस्खा, घर पर बना लें ये हर्बल हेयर डाई

सफेद बाल नेचुरली हमेशा के लिए काला कैसे करें

Add DNA as a Preferred Source

सभी चाहते हैं कि उनके बाल पर कैमिकल हेयर डाई का यूज न हो क्योंकि ये न केवल बालों को और तेजी से सफेद करते हैं बल्कि स्कैल्प का पीएच बैलेंस भी गड़बड़ करते हैं, इससे बाल कमजोर होते हैं और कई बार स्किन एलर्जी तक होती है. 

अगर आप अपने सफेद बालों को वापस से हमेशा के लिए काला या डार्क ब्राउन रंग देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको घर पर ही एक नुस्खा तैयार करना होगा. खास बात ये है कि ये प्योर नेचुरल तरीका होगा बाल को काला करने का और इससे बाल घने और मजबूत भी होंगे और बालों में गजब की शाइनिंग भी आएगी.

 कैसे सफेद बालों के लिए केश काला नेचुरल डाई बनाएं

इसके लिए आपको बेस कलर के लिए मेहंदी की जरूरत होगी. अब आप सोचेंगे की मेहंदी से तो सफेद बाल लाल या ऑरेंज होंगे? लेकिन नहीं, यहां जिस नुस्खे से आप हर्बल डाई बनाएंगे उससे बाल लाल या ऑरेंज नहीं बल्की काले और डार्क ब्राउन होंगे जो देखने में किसी महंगे हेयर कलर जैसा ही होगा, वो भी परमानेंट.

क्या सामग्री की होगी जरूरत

इसके लिए आप मेहंदी और इंडिगो पाउडर को एक समान मात्रा में अपने बालों की लेंथ के अनुसार लें. अब इस पाउडर में आप भृंगराज पाउडर, आंवला पाउडर, जटामासी पाउडर और कॉफी समान मात्रा में करीब 2 से 3 चम्मच लें. 

कैसे बनाएं डाई

अब चाय को उबालकर छान लें और उसमें चुटकी भर नमक और चुटकी भर फिटकरी का पाउडर मिला दें. अब इस पानी में आप ऊपर बताई गई सारी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इसे ढक कर केवल 5 मिनट के लिए रख दें.

कैसे लगाएं ये पेस्ट?

अब इस पेस्ट को आप पहले से धुले बालों में जड़ से बालों के अंत तक लगाएं और जूड़ा बनाकर करीब 45 से 1 घंटे के लिए छोड़ दें. अगर ठंडी जगह में रहते हैं तो सिर को पॉलीथिन से कवर कर लें. इस पेस्ट को सुखाना नहीं है. गीला रहने पर ही आप समय पूरा होने पर धो लें. 

धोने का क्या तरीका है?

बाल धोने के लिए आप सादे पानी का यूज करें और शैंपू कम से कम 3 दिन तक न करें. अगर बालों पर मनचाहा कलर आ गया है तो भी और नहीं आया  है तो भी इसे तीसरे दिन फिर से अप्लाई करें. तीसरे दिन ये पेस्ट लगाने से पहले बालों में शैंपू कर लें. इसके बाद ही पेस्ट लगाएं.

अब आगे क्या करें?

अगर आपके बाल ज्यादा सफेद हैं तो आप पहले अपने बालों को मेहंदी से लाल कर लें और नेक्सट स्टेप में इंडिगो, भृंगराज, जटामासी को मिलाकर बालों पर लगाएं. इससे गहरा रंग आएगा. बस इसके बाद जब बाल जड़ से नए सफेद निकलें तो केवल उसी पर टचअप करें. 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

 

 

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement