Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Natural Drinks For Energy: दोपहर तक हो जाती है एनर्जी लो? इन नेचुरल ड्रिंक्स को पीना कर दें शुरू, दिनभर बनी रहेगी फुर्ती

Energy Booster Drinks: आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिनभर आपको शरीर में फुर्ती बनाए रखेंगी.

Latest News
Natural Drinks For Energy: दोपहर तक हो जाती है एनर्जी लो? इन नेचुरल ड्रिंक्स को पीना कर दें शुरू, दिनभर बनी रहेगी फुर्ती

Energy Booster Drinks

Add DNA as a Preferred Source

आमतौर पर ज्यादातर लोगों की एनर्जी आधे दिन तक डाउन हो जाती है,  दोपहर तक ऐसा लगने लगता है जैसे शरीर की सारी ऊर्जा खत्म हो गई है. ऐसी स्थिति में काम करने का मन नहीं करता है, नींद घेर लेती है और दिमाग थका-थका सा महसूस करता है. अगर आपको भी ये समस्या होती है तो आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल ड्रिंक्स (Energy Booster Drinks) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिनभर आपको शरीर में फुर्ती बनाए रखेंगी. इन नेचुरल ड्रिंक्स को आप आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे न केवल शरीर को ऊर्जा मिलेगी, बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी ठीक होंगी... 

तुलसी अदरक की चाय 

तुलसी और अदरक थकावट, मानसिक तनाव और सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मदद करती हैं, इन दो चीजों से बनी हर्बल चाय आपको दिनभर तरोताजा रखती है और नेचुरल एनर्जी देती है. इसके लिए एक कप पानी में 4-5 तुलसी की पत्तियां और एक इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस करके उबालें और जब पानी आधा रह जाए तो छानकर थोड़ा सा शहद मिलाकर पिएं.

यह भी पढ़ें: Sleep Deprived Country: 6 घंटे से कम की नींद लेते हैं 60 फीसदी भारतीय, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ रहा रिस्क

नींबू और शहद का पानी

एक्सपर्ट्स के मुताबिक नींबू और शहद का पानी सुबह-सुबह पीने से शरीर में मेटाबॉलिज्म तेज होता है और इससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है. इसे बनाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और एक चम्मच शहद मिलाएं. इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करें और खाली पेट पीएं. आप चाहें तो इसमें हल्का नमक भी डाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें Body Posture: लंबी शिफ्ट से बिगड़ रहा है बॉडी पॉश्चर? रोजाना जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज

पी सकते हैं ये हेल्दी ड्रिंक्स

इसके अलावा 4-5 खजूर को गरम पानी में 10 मिनट भिगोकर रखें और फिर दूध के साथ मिक्सी में अच्छी तरह पीसकर इसका सेवन करें, या फिर एक गिलास नारियल पानी में आधा नींबू निचोड़ें और स्वाद अनुसार काला नमक डालकर पिएं. इसके अलावा आप चाहें तो 2 चम्मच सत्तू में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाकर, उसमें नींबू का रस, काला नमक, थोड़ा भुना जीरा और ठंडा पानी मिलाकर पी सकते हैं. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement