लाइफस्टाइल
Multani Mitti For Skin Care: स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी बहुत ही लाभकारी होती है. इसे त्वचा पर लगाने से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं. आप इसका साबुन बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
How to Make Multani Mitti Soap: आप घर पर ही मुल्तानी मिट्टी से नेचुरल सोप तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान है. मुल्तानी मिट्टी से बना साबुन इस्तेमाल करने से आपको कई फायदे मिलेंगे. इसका इस्तेमाल कर टैनिंग को हल्का कर सकते हैं और त्वचा से गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटा सकते हैं. पिंपल्स दाग धब्बे को दूर करने में भी मुल्तानी मिट्टी का साबुन बहुत ही फायदेमंद होता है. आइये आपको इसे बनाने के तरीके के बारे में बताते हैं.
- थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी
- कॉफी पाउडर
- नींबू का रस
- 10-15 नीम की पत्तियां
- मुल्तानी मिट्टी से साबुन बनाने के लिए आपको सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी को अच्छे से पीस लेना है.
- पीसी हुई मुल्तानी मिट्टी, नीम की पत्तियों और कॉफी पाउडर को मिक्सी में डालकर मिक्स कर लें.
- तैयार पाउडर को एक कटोरी में लें और इसमें नींबू का रस और पानी डालकर आटे की तरह गूंद लें.
- टाइट होने पर इसे साबुन के आकार में शेप दें. इसके बाद इसे सूखने के लिए धूप में रख दें.
आप इस साबुन को बनाकर रख लें और नहाते समय इस्तेमाल करें. मुल्तानी मिट्टी का साबुन इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा सा गिला करें और मुंह और शरीर पर लगाएं. इसे सुखाकर रखें वरना यह बहुत जल्दी पानी में घुल जाएगा. आपको इसके पहले इस्तेमाल से ही फायदा दिखने लगेगा.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.