Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Foods For Liver In Monsoon: मानसून में लिवर को एक्टिव और हेल्दी रखेंगे ये फूड्स, डाइट में कर लें शामिल

Diet For Liver Health: मानसून के मौसम में लिवर को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए डाइट में खास चीजें जरूर शामिल करें, इनके सेवन से कई और भी फायदे मिलेंगे...

Latest News
Foods For Liver In Monsoon: मानसून में लिवर को एक्टिव और हेल्दी रखेंगे ये फूड्स, डाइट में कर लें शामिल

how to maintain liver health in monsoon

Add DNA as a Preferred Source

बारिश के मौसम में खानपान (Diet) का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि इस मौसम में जरा सी लापरवाही से आप गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. इस मौसम में लिवर (Liver Health) से जुड़ी समस्याओं का जोखिम भी बढ़ जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर हेल्थ को बढ़ावा देते हैं.

इनके सेवन से लिवर को हेल्दी और एक्टिव (Healthy Liver Tips) रखा जा सकता है. अगर आप भी मानसून में अपने लिवर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो डाइट में ये हेल्दी फूड्स जरूर शामिल करें. इनके सेवन से आपको कई और भी फायदे मिलेंगे... 

खट्टे फल

विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल लिवर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. ये लिवर को साफ कर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार होते हैं. ऐसे में लिवर को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए डाइट में खट्टे फल जरूर शामिल करें.

हल्दी

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का कंपाउंड इन्फ्लेमेशन से लड़ता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है. बता दें कि ये दोनों ही चीजें लिवर की हेल्थ के लिए खतरनाक होती हैं.

हरी सब्जियां

इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं, बता दें कि हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर में फैट के स्टोरेज को कम करती हैं और इनके सेवन से कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है.

यह भी पढ़ें: क्या आपके पैर या तलवे के आसपास हमेशा सूजन बनी रहती है? तो समझ लें नसों में है दिक्कत

अदरक

मानसून के मौसम लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो डाइट में अदरक जरूर शामिल करें, यह शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम करता है. बरसात के मौसम में स्लो हो चुके पाचन को अदरक तेज करने में मदद कर सकता है. 

पपीता

इसके अलावा डाइट में पपीता शामिल करें, पपीता डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें कई ऐसे एंजाइम मिलते हैं जो खाने को तोड़ने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी लिवर को बैलेंस करने में मददगार हैं. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement