लाइफस्टाइल
How To Keep Your Heart Healthy: इन दिनों लोगों में हार्ट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में हार्ट हेल्थ का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है. अगर आप अपने दिल को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं तो रोजाना ये 3 काम जरूर करें...
How To Keep Your Heart Healthy- खराब खानपान, जीवशैली और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण इन दिनों लोगों में हार्ट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, यही वजह है कि दिन हार्ट अटैक, कार्डिएक अरेस्ट की खबरें आए दिन सुनने को मिलती हैं.
चिंता की बात यह है कि आज बच्चों से लेकर बुजुर्ग और जवान-सेहतमंद लोग भी हार्ट डिसीस (Heart Health) का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में हार्ट हेल्थ का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है. अगर आप अपने दिल को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं तो रोजाना ये 3 काम जरूर करें...
साबुत अनाज फाइबर और अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है, यह हृदय के स्वास्थ्य और ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार है. इसके लिए आप डाइट में ओट्स, किनोआ, दलिया, स्प्राउट्स आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे रिफाइंड आटे से बनीं चीजें कम खाने में मदद मिल सकती है.
सब्जियां और फल विटामिन और खनिजों के अच्छे स्रोत माने जाते हैं, इनमें कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है. सब्जियों और फलों में ऐसे पदार्थ होते हैं जो हृदय रोग को रोकने में मददगार हैं. ऐसे में इन्हें खाने के बाद कैलोरी वाला खाना कम खाने में भी मदद मिलेगी.
आप खाते क्या हैं इसके अलावा यह भी उतना जरूरी है कि आप खाते कितना हैं, जरूरत से ज्यादा खाना, बार-बार खाना आपको बीमार कर सकता है. दरअसल इससे आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी ले लेते हैं. ऐसे में अपना पोर्शन कंट्रोल करें. इससे ना केवल हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी बल्कि आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.