Advertisement

Wood Termites Remedy: घर के लकड़ी के फर्नीचर को खोखला कर रहे हैं दीमक? अपनाकर देखें ये आसान उपाय

How To Get Rid of Termites: अगर आपके घर के फर्नीचर में भी दीमक लग गए हैं तो इन्हें खत्म करने के लिए ये आसान उपाय अपना सकते हैं. आइए जानें इन कारगर आसान नुस्खों के बारे में...

Latest News
Wood Termites Remedy: घर के लकड़ी के फर्नीचर को खोखला कर रहे हैं दीमक? अपनाकर देखें ये आसान उपाय

how to protect your furniture from termites

Add DNA as a Preferred Source

Deemak Home Remedies: दीमक (Termites)  घर के फर्नीचर को अंदर-अंदर खोखला कर देते हैं, अगर समय पर इन्हें न खत्म किया जाए तो फर्नीचर किसी काम का नहीं रह जाता है. दीमक इतने छोटे होते हैं कि इन्हें बाहर निकालना तक मुश्किल हो जाता है. ऐसे में पूरे के पूरे लकड़ी के सामान को ही फेंकना (Wooden Bed, Cupboard) पड़ता है. अगर आपके घर के फर्नीचर में भी दीमक लग गए हैं तो इन्हें खत्म करने के लिए ये आसान उपाय अपना सकते हैं. इन रामबाण नुस्खों के इस्तेमाल से कुछ समय में ही एक-एक दीमक (Deemak)  का नामोनिशा मिट जाएगी... आइए जानते हैं इन खास नुस्खों के बारे में...  

दीमक भगाने के आसान घरेलू उपाय (How To Get Rid of Termites)

नीम का तेल
दीमक भगाने में नीम का तेल (Neem Oil) बड़ा काम आता है. बता दें कि नीम के तेल को दीमक के ठिकानों पर छिड़कने से दीमक मर जाएंगे. 

गीला गत्ता
दरअसल, गीले गत्ते को दीमक के चारे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इसमें सेल्यूलोस होता है जिससे प्रभावित होकर दीमक बाहर निकल आते हैं. ऐसे में दीमकों के बाहर निकलते ही कीड़े की दवा छिड़ककर उन्हें मार सकते हैं. 

सफेद सिरका
इसके अलावा दीमक भगाने का एक तरीका सफेद सिरका भी है. इसके लिए आधा कप सफेद सिरका लेकर उसमें 2 नींबू का रस मिला लीजिए और स्प्रे बोतल में भरकर इस मिश्रण से दीमकों का खात्मा कर सकते हैं.  

इन चीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल

  • धूप- जिन हिस्सों पर दीमक लगा है उनपर भरपूर धूप पड़ने दीजिए. 
  • लौंग के तेल- करीब 6 बूंदे लौंग के तेल को एक कप पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें और इसे छिड़कें. 
  • लहसुन नीम का तेल- एक कप पानी में कम से कम 8 बूंदें लहसुन, 2 बूंदें नीम के तेल को स्प्रे बोतल में भरकर छिड़कें. 
  • लिक्विड सोप- 6 चम्मच लिक्विड सोप को 8 कप पानी में मिलाकर दीमक पर छिड़कें.   
  • एलोवरा- ताजा एलोवेरा को पीसकर दीमक से प्रभावित हिस्से पर लगाएं जिससे इन दीमकों का दम बुरी तरह घुट जाए.
  • पेट्रोलियम जेली- इसे दीमक वाली जगह पर लगाने पर दीमक दम घुटने से मर जाते हैं. 
  • नमक- नमक को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें और इसे दीमकों पर छिड़कें.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement