Advertisement

Overthinking Problem: बेकार है फालतू की बातों के बारे में सोचना, जानें ओवरथिंकिंग दूर कर कैसे पाएं सुकून?

Get rid of overthinking: ज्यादा और फालतू की बातों को सोचना मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है. यह ओवरथिंकिंग होती है जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.

Latest News
Overthinking Problem: बेकार है फालतू की बातों के बारे में सोचना, जानें ओवरथिंकिंग दूर कर कैसे पाएं सुकून?

Overthinking Side Effects

Add DNA as a Preferred Source

Overthinking Remedies: ओवरथिंकिंग एक ऐसी गंभीर समस्या है जो सीधे मानसिक स्वास्थ्य पर असर करती है. ज्यादा सोचने से हम उलझनों में फंस जाते हैं. ऐसे में टेंशन, स्ट्रेस, कम नींद और एकाग्रता में कमी होने लगती है. ओवरथिंकिंग के कारण मेंटल पीस बर्बाद हो जाता है. ओवरथिंकिंग तनाव, फ्यूचर की टेंशन और काम को लेकर हो सकती है. अगर आप ओवरथिंकिंग से परेशान हैं और इसे नहीं रोक पा रहे हैं तो यहां बताए उपायों को अपना सकते हैं.

ओवरथिंकिंग से राहत के लिए उपाय (Remedies to Stop Overthinking)
फिजिकल एक्टिविटीज

फिजिकल एक्टिवीटी जैसे एक्सरसाइज, दौड़ना और तैराकी करनी चाहिए. इससे एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जो मूड को बेहतर करता है. इससे तनाव कम होता है और यह ओवरथिकिंग को भी कम करता है.

योगा और मेडिटेशन

ओवरथिंकिंग कम करने का एक आसान उपाय योगा और मेडिटेशन भी है. आप योगा क्लासेस ज्वाइन कर या खुद से योगा कर तनाव और ओवरथिंकिंग को रोक सकते हैं. आपको मानसिक शांति के योग जैसे अनुलोम-विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, बालासन, शीर्षासन आदि करने चाहिए.

नकारात्मक विचारों से बचें

मन में नकारात्मक विचार आने से हम सोचने को मजबूर हो जाते हैं. ऐसे में आपको नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए. आपको पॉजिटिव विचारों पर फोकस करना चाहिए.

मौजूदा समय में जिएं

ओवरथिंकिंग का सबसे बड़ा कारण है भविष्य की चिंता करना. आपको भविष्य की प्लानिंग करनी चाहिए लेकिन हर समय सोचने से बचें और हमेशा आज में ही जिएं. फ्यूचर की फिक्र छोड़ वर्तमान में जीने की कोशिश करें.

भरपूर नींद लें

7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है. अच्छी मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लेनी चाहिए. इस तरह से आप ओवरथिंकिंग को कम कर सकते हैं. अच्छी नींद लेने से मानसिक शांति को बढ़ावा मिलता है. इन सभी उपायों को अपना कर ओवरथिंकिंग कम कर सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement