Advertisement

How to Get Rid of Lizards: छिपकली भगाने के लिए फॉलो करें ये असरदार टिप्स, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा

How to Get Rid of Lizards: घर में छिपकली नजर आए तो आप कई घरेलू तरीकों से इनसे छुटकारा पा सकते हैं. आइये इन उपायों के बारे में जानते हैं.

Latest News
How to Get Rid of Lizards: छिपकली भगाने के लिए फॉलो करें ये असरदार टिप्स, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा

How to Get Rid of Lizards

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कई बार घर में रसोई, रूम और लिविंग एरिया में दीवार पर छिपकली  देखने को मिल जाती है. घर में छिपकली का होना किसी को भी डरा सकता है. यह किसी छोटे-मोटे कीट-पतगों से ज्यादा खतरनाक होती है. छिपकली जहरीली (How to Get Rid of Lizards) होती है ऐसे में इसका घर में होना आपके लिए खतरनाक हो सकता है. ऐसे में इसे घर से भगाना (Ways To Remove Lizard From Home) बहुत ही जरूरी है. अगर आपके घर में छिपकली नजर आती है तो इसे कई घरेलू नुस्खों (Chipkali Bhagane ka Upay) से भगा सकते हैं. आइये छिपकली भगाने के इन घरेलू उपायों (Home Remedies To Get Rid of Lizards) के बारे में आपको बताते हैं.

छिपकली भगाने के घरेलू उपाय (Home Remedies To Get Rid of Lizards)
काली मिर्च

घर में दीवारों पर छिपकली नजर आ रही है तो आप इसे काली मिर्च से आसानी से भगा सकते हैं. इसके लिए एक स्प्रे बोतल में पानी लें और इसमें काली मिर्च मिला लें. काली मिर्च के इस पानी को छिपकली के ऊपर स्प्रे करने से उसकी आंखों में जलन होगी और छिपकली भाग जाएगी. छिपकली भगाने के लिए पेपर स्प्रे बहुत ही अच्छा उपाय है.

फैट टू फिट कर देगा एक गिलास जीरे का पानी, सुबह खाली पेट पीने से मिलेंग कई फायदे

अंडे के छिलके
छिपकली भगाने के लिए अंडे के छिलके का नुस्खा बहुत ही पुराना है. अंडे के छिलके से छिपकली दूर भागती है ऐसे में घर में जहां भी छिपकली नजर आए वहां आस-पास अंडे के छिलके रख दें. ऐसा करने से छिपकली घर से भाग जाएगी.

प्याज-लहसुन से भगाएं छिपकली
प्याज और लहसुन की गंध से भी छिपकली भाग जाती है. इनकी गंध छिपकली को पसंद नहीं होती है. ऐसे में प्याज और लहसुन की कलियों को घर में जगह-जगह रख दें. इससे कहीं भी छिपकली नजर नहीं आएगी. आप इनके रस को स्प्रे बोतल में रख कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे छिपकली के ऊफर छिड़क दें. इससे यह उपाय घर में मौजूद कीट-पतंगों से भी राहत दिलाता है.

नैफ्थलीन की गोलियां
नैफ्थलीन की तेज गंध से छिपकली दूर भागती है. ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए घर में नैफ्थलीन की गोलियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही मोरपंख, ठंडे पानी और कॉफी पाउडर और तंबाकू की गोलियों से भी छिपकली भगा सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement