Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

बिस्तर में छिपे खटमलों ने मुश्किल कर दिया है सोना? अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

How to Get Rid of Bed Bugs: चारपाई और बिस्तर में खटमल हो जाते हैं तो इनके कारण सोना तक मुश्किल हो जाता है. रातभर खटमल काटते रहते हैं और नींद नहीं आती है. आपके बिस्तर में खटमल हो गए हैं तो इन तरीकों से खटमलों से छुटकारा पा सकते हैं.

Latest News
बिस्तर में छिपे खटमलों ने मुश्किल कर दिया है सोना? अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

Khatmal Bhagane Ke Upay

Add DNA as a Preferred Source

Khatmal Bhagane ke Gharelu Upay: पलंग, चारपाई, कुर्सी-टेबल, गद्दे और घर में हर तरफ खटमल नजर आते हैं तो आप इन्हें आसान तरीकों से दूर कर सकते हैं. बिस्तर में खटमल हो जाते हैं तो चैन से सोना मुश्किल हो जाता है. आप चैन की नींद के लिए इन तरीकों से खटमलों को भगा सकते हैं. घर में नमी, सीलन, गंदगी के कारण खटमल हो जाते हैं. आप खटमलों को दूर करने के लिए यहां बताए इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.

खटमल से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे (Home Remedies for Bed Bugs)

बेकिंग सोडा

घर में जहां भी खटमल नजर आते हैं वहां पर बेकिंग सोडा छिड़कें. आप बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर इसका स्प्रे बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे खटमल खत्म हो जाएंगे.

नीम की पत्तियां

घर में नीम की पत्तियों को खटमल वाली जगह पर रखें. इससे खटमल दूर भागते हैं. नीम की पत्तियों को बिस्तर पर और गद्दों के बीच में रख सकते हैं. इससे खटमल के साथ ही अन्य कीड़े भी भाग जाते हैं.

हेल्दी नहीं, हानिकारक होता है पेट के बल सोना, झेलनी पड़ सकती हैं ये कई परेशानियां

मिट्टी का तेल

मिट्टी का तेल खटमलों को भगाने में असरदार साबित होता है. इसकी महक से खटमलों को भगा सकते हैं. आप इसे स्प्रे बोतल में भरकर खटमल वाली जगह पर स्प्रे कर दें.

कपूर का इस्तेमाल

कपूर की महक से खटमल दूर भागते हैं. आप खटमलों को भगाने के लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं. कपूर के टिकियां या पाउडर को बिस्तर पर और गद्दों के बीच रखें. इससे खटमल दूर भागेंगे.

इस बात का रखें ध्यान

आप जब खटमलों को भगाने के लिए यह उपाय करें तो उसके बाद कपड़ों और गद्दों को धूप जरूर दिखाएं. ऐसा करने से खटमलों को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं. संभव हो तो कपड़ों को अच्छे से गर्म पानी में धो लें.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement