लाइफस्टाइल
Exercises For Duck Feet: आज हम आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिनका रोजाना अभ्यास करने से डक फीट वॉक की समस्या को कम किया जा सकता है.
Exercises For Duck Feet- डक फीट वॉक एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण लोगों को चलने-फिरने में काफी ज्यादा दिक्कतें आती हैं. बता दें कि इस स्थिति में हिप का रोटेशन बाहर की तरफ होता है और इसकी वजह से जब लोग चलते हैं तो उनका पंजा सीधा आगे की ओर ना होकर बाहर की ओर (Duck Feet) रहता है. आज हम आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिनका रोजाना अभ्यास करने से डक फीट वॉक की समस्या को कम किया जा सकता है, तो आइए जानते हैं डक फीट वॉक (Duck Feet Walk) से होने वाली समस्याएं और इसे कैसे दूर किया जा सकता है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसी स्थिति में पंजे के शरीर से बाहर की तरफ निकले होने की वजह से पैरों की आर्च कम होने लगती है. वहीं इसके कारण घुटने और कमर में दर्द की समस्या हो सकती है. इससे शरीर का पोश्चर बिगड़ने लगता है. बच्चों में ये समस्या कई बार समय के साथ ठीक हो जाती है, लेकिन प्रॉब्लम बड़ों में हैं तो उसे ठीक करने के लिए कुछ एक्सरसाइज की जरूरत पड़ती है, ताकि पैरों का आर्च बनें और डक फीट वॉक से छुटकारा मिल सके.
तलवों की आर्च सुधारें: इसके लिए टेनिस बॉल को पैरों के नीचे रखकर उसे पैर से रोटेट करें, बता दें कि रोजाना दोनों पैरों से इस एक्सरसाइज को करने से तलवों की आर्च ठीक होती है.
यह भी पढ़ें: पाचन के साथ Gut Health को बूस्ट करते हैं ये हेल्दी फूड्स, डाइट में करें शामिल
नंगे पैर घास पर चलना: इसके अलावा नंगे पैर रोजाना जितना हो सके घास पर चलें या फिर एक्यूप्रेशर पथ पर चलें, इससे पैरों के आर्च को नेचुरली ठीक होती है.
दंड बैठक: इसके अलावा हिप के रोटेशन को सुधारने के लिए पैरों को डेढ़ फीट तक खोलें और दंड बैठक करें, इसके लिए शुरुआत में करीब 8 से 10 के दो सेट करें. ये हिप के इंटरनल रोटेशन को सुधारने में मदद कर सकता है.
उदराकर्षणासन करें: इस आसन को 8 से 10 बार के 2 सेट में करें, शुरुआत में मुश्किल होगी और एक या दो बार ही कर पाएंगे, लेकिन धीरे-धीरे प्रैक्टिस करें. ये आसन जरूर करें.
करें ये एक्सरसाइज: मलासन की मुद्रा में बैठकर दोनों पैर के अंगूठों को पकड़ लें और सांस भरते हुए उठे और फिर सांस छोड़ते हुए बैठें. इस तरह से 8 से 10 बार इस आसन को करने से आपको जल्दी लाभ दिखेगा.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.